बॉलीवुड / कंगना ने थप्पड़ कांड पर की विल स्मिथ की तरफदारी, बोलीं- अगर मैं होती..

Zoom News : Mar 28, 2022, 10:14 PM
बॉलीवुड | ऑस्कर्स 2022 में विल स्मिथ का थप्पड़ सुर्खियों में है। कई सिलेब्स इस पर रिऐक्शन दे चुके हैं। अब कंगना रनौत ने भी इस पर पोस्ट किया है। कंगना ने विल स्मिथ का सपोर्ट किया है। साथ ही मजाक में लिखा है कि वह चाहती हैं कि विल स्मिथ उनके शो लॉकअप में आ जाएं। बता दें कि होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा की मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाया था। इस पर भड़के विल ने ऑस्कर्स इवेंट के बीच में स्टेज पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विल का रोता हुआ वीडियो भी वायरल हुआ। जानिए कंगना ने इस पूरी घटना पर क्या लिखा।

बोलीं मैं भी यही करती

ऑस्कर्स के थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। कंगना लिखती हैं, अगर कोई मूर्ख मेरी मां या बहन की बीमारी का इस्तेमाल कुछ मूर्खों को हंसाने के लिए करता है तो मैं उसको वैसे ही थप्पड़ मारती जैसे विल स्मिथ ने मारा। उम्मीद करती हूं वह मेरे शो लॉकअप में आ जाएं।

कंगना के शो के शॉकिंग खुलासे

विल स्मिथ को फिल्म किंग रिजर्ड के लिए बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हालांकि अवॉर्ड मिलने से ठीक पहले थप्पड़ वाली घटना हुई और यह ज्यादा चर्चा में है। वहीं कंगना रनौत इस वक्त लॉकअप होस्ट कर रही हैं। उनके शो पर कई सनसनीखेज खुलासे हो चुके हैं। रीसेंटली पायल रोहतगी ने बताया था कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए वशीकरण और जादू-टोना करती थीं। इससे पहले भी शो के कई कंटेस्टेंट्स शॉकिंग खुलासे कर चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER