बॉलीवुड / करीना ने एक बार सरोगेसी पर विचार किया था, जब हम मिले थे तब वह साइज़ ज़ीरो थीं: सैफ

Zoom News : Aug 14, 2021, 10:08 AM
मुंबई: करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे जहांगीर के नाम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तैमूर के नाम पर इसी तरह के विवाद के बाद कपल काफी सतर्क था लेकिन करीना कपूर की किताब के बाद छोटे बेटे के नाम का जैसे ही खुलासा हुआ यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। अपनी किताब में करीना ने प्रेग्नेंसी के बारे में कई राज खोले हैं। उन्हें इस बात की भी फिक्र थी कि प्रेग्नेंसी की वजह से कहीं उनके करियर पर असर ना पड़े। एक्ट्रेस के मन में इस बात का डर था कि शादी और फिर प्रेग्नेंसी से उनके शरीर में बदलाव आ सकते हैं। सैफ अली खान ने किताब में लिखा है कि किस तरह महिलाओं के लिए करियर संबंधी चीजें मुश्किलों भरी होती हैं। 

करियर पर असर के बारे में सोचा

सैफ ने उस वक्त का जिक्र करते हुए बताया कि करीना ने सरोगेसी का विकल्प भी सोचा था। वह बताते हैं कि ‘जब करीना ने डेटिंग शुरू की थी तब उनका साइज जीरो था और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम भी अच्छा मिल रहा था। ऐसे में अगर उन्होंने प्रेग्नेंट होने का फैसला लिया तो इससे उनके करियर पर असर पड़ सकता था।‘ 

दोबारा उसी शेप में आना मुश्किल

सैफ लिखते हैं कि ‘हमारी इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के लिए चीजें दबाव में होती हैं। आखिर यही मायने रखता है कि आप कैसे दिखते हैं। उसका काम शानदार चल रहा था और उसकी अपीयरेंस का इसमें बहुत बड़ा हाथ था। प्रेग्नेंसी से शारीरिक बदलाव आते हैं जिसकी वजह से फिर से उसी शेप में आने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जब हमने पहली बार बच्चों के बारे में बात की तो उसके मन में यह संदेह था कि क्या उसे सरोगेसी के बारे विचार करना चाहिए लेकिन उसने यह महसूस किया कि जिंदगी में हर चीज को आपके 100 प्रतिशत की जरूरत होती है। एक बार जब उसने अपना मन बना लिया तो फिर कोई परेशानी नहीं थी।‘

पावर कपल हैं करीना-सैफ

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 में शादी की थी। उनके बड़े बेटे तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था जबकि छोटा बेटा जेह 2021 में पैदा हुआ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER