Karwa Chauth 2025 / महिलाएं राशिनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन!

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस साल 10 अक्टूबर को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार दान करने से अखंड सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Karwa Chauth 2025: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल भी महिलाएं करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। यह पावन पर्व इस साल 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फिर शाम को करवा माता की पूजा करके चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं।

धार्मिक महत्व और लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। इतना ही नहीं करवा चौथ का व्रत करने से महिलाओं का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है और अगर महिलाएं अपने सुख और सौभाग्य में वृद्धि करना चाहती हैं, तो उनको करवा चौथ के दिन करवा माता और भगावन गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन राशि के अनुसार इन चीजों का। दान करना चाहिए, जिससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

करवा चौथ पर राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि:

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। विवाहित महिलाओं को लाल रंग की साड़ी भी दान की जा सकती है। *

वृषभ राशि:

वृषभ राशि की महिलाओं को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। साथ ही चावल, आटा, चीनी और नमक का दान भी शुभ माना जाता है। *

मिथुन राशि:

मिथुन राशि की महिलाओं को विवाहित स्त्रियों को हरी चूड़ियां दान देनी चाहिए। साथ ही हरी सब्जियों का दान भी फलदायी होता है। *

सिंह राशि:

सिंह राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर विवाहित स्त्रियों को लाल चूड़ियां दान देनी चाहिए। इसके साथ ही अन्न का दान भी उत्तम होता है। *

कन्या राशि:

कन्या राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी विवाहित स्त्रियों को दान देनी चाहिए। *

तुला राशि:

तुला राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पूजा के बाद पायल दान देनी चाहिए। माता के मंदिर में भी पायल का दान किया जा सकता है। *

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग की चुनरी दान देनी चाहिए। साथ ही मंदिर में सिंदूर दान करना भी शुभ माना जाता है। *

धनु राशि:

धनु राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पूजा के बाद पीले रंग की साड़ी दान देनी चाहिए। साथ ही पीले रंग के फल दान करने से भी लाभ होता है। *

मकर राशि:

मकर राशि की महिलाओं करवा चौथ पर काजल दान देना चाहिए। साथ ही शिव जी के मंदिर में काले तिल का दान करना भी अत्यंत शुभ होता है। *

मीन राशि:

मीन राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पूजा के बाद पीले रंग के कपडों और अनाज का दान करना चाहिए। *

कुंभ राशि:

कुंभ राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर मेकअप का सामान दान देना चाहिए, जैसे बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर आदि।