बॉलीवु / पिंक बिकिनी पहन खूब इठलाईं कियारा आडवाणी, Video शेयर कर कहा- याद आ रही है

Zoom News : Jun 10, 2021, 08:53 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी शानदार तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं। बी-टाउन ब्यूटी इन दिनों छाई हुई हैं और वेकेशन डेज को कुछ ज्यादा ही मिस कर रही हैं। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने मालदीव की बीच पर मस्ती का एक पुराना वीडियो फैंस से साझा किया है। ये थ्रोबैक वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

बीच पर वापस जाना चाहती हैं कियारा

मुंबई की बारिश के बीच कियारा (Kiara Advani) ने अपना पुराना वीडियो शेयर किया है। कियरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सनशाइन और टैन को याद कर रही हूं।' कियारा वीडियो में पिंक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने सेल्फी वीडियो बनाया है। बता दें, ये वीडियो बीती छुट्टियों का है जब कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं। वीडियो में वो बीच पर खूब इठलाती नजर आ रही हैं। 

ऐसा है कियारा का लुक

वीडियो में कियारा (Kiara Advani) कम से कम मेकअप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कानों में बड़े-बड़े हूप्स पहने हैं। कियारा अपने इस अवतार बहुत खूबसूरत लग रही हैं। कुछ ही घंटों पहले सोशल मीडिया पर आया कियारा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी खूब कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे।  

जलपरी बनी थीं कियारा

बता दें, इससे पहले भी कियारा (Kiara Advani) ने वेकेशन के वीडियो शेयर किए थे, जिसमें वो जलपरी बनी नजर आ रही थीं। इस वीडियो में वो अंडर वाटर स्कूबा डाइविंग कर रही हैं और फैंस को पानी के नीचे की खूबसूरत दुनिया का शानदार नजारा दिखा रही है। इस वीडियो में वो नियोन ग्रीन बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फैंस से साझा किया था।

आखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर

कियारा (Kiara Advani) के हालिया पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फायर फलेम वाला इमोजी पोस्ट किया है। वहीं नव्या नवेली नंदा ने भी हार्ट आई वाला इमोजी पोस्ट किया है। कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'इंदु की जवानी' में नजर आई थीं। इससे पहले वो अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी' और 'गुडन्यूज' में भी नजर आ चुकी थीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER