Kapil Sharma Show / ‘तितलियां’ गाने का कपिल शर्मा शो के बैक स्टेज का वीडियो हुआ वायरल, भारती ने की मस्ती

Vikrant Shekhawat : Dec 21, 2020, 10:32 PM
Kapil Sharma Show: इन दिनों एक गाना सोशल मीडिया पर तेज़ी से न सिर्फ पॉपुलर हो रहा है बल्कि लोगों को ये गाना काफी पसंद भी आ रहा है। ये गाना है हार्डी संधू (Hardy Sandhu) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) का तितलियां। जो खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। इस गाने का जादू अब कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भी खूब छा रहा है। जहां बच्चा यादव(कीकू शारदा) और तितली यादव(भारती सिंह)बैक स्टेज इस गाने पर जमकर मस्ती करते दिखाई दिए हैं। 

भारती ने इंस्टा पर शेयर की वीडियो

भारती सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वो और कीकू शारदा इसी गाने पर एक फनी एक्ट कर रहे हैं। भारती और कीकू दोनों  ही इस गाने में काफी क्यूट नज़र आ रहे हैें और फैंस को इनकी क्यूटनेस खूब भा रही है। इसीलिए इस वीडियो पर वो जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

हार्डी संधू बनेंगे शो के मेहमान?

वहीं इस वीडियो को देखकर यह अंदाज़ा भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है आने वाले हफ्तों में शो में हार्डी संधू बतौर गेस्ट नज़र आ सकते हैं। और इसीलिए ऐसा ही कोई एक्ट शो के किरदारों की तरफ से फिल्माया जा सकता है। हालांकि इस हफ्ते शो में कुली नं। 1 की कास्ट यानि वरुण धवन और सारा अली खान शो में नज़र आने वाली है जिसका प्रोमो वीडियो भी सोनी टीवी ने शेयर किया है। 

इस वीडियो से  साफ है कि शो के इस एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है। और क्रिसमस के मौके पर शो में Santa की एंट्री भी होगी। 

भारती सिंह की कपिल शर्मा शो में हो चुकी है वापसी

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद माना जा रहा था कि भारती सिंह कपिल शर्मा शो में अब नज़र नहीं आएंगी। लेकिन ये सब अफवाहें निकलीं। भारती ने उस बुरे दौर से निकलकर ज़बरदस्त वापसी की है। और फैंस का उन्हे वही प्यार भी मिल रहा है। जिसकी वो हकदार हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER