Entertainment / जानें अब क्या कर रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा

Zoom News : Jun 30, 2022, 08:47 PM
Entertainment | ये रिश्ता रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाले करण मेहरा को सभी काफी पसंद करते थे। करण ने नीशा रावल से 2012 में शादी की थी। हालांकि पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी विवाद में रहे। पिछले साल करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। इससे पहले तक करण टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे, लेकिन इन आरोपों के बाद वह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको की इन दिनों करण क्या कर रहे हैं और पर्सनल लाइफ में उनके क्या चल रहा है।

क्या हुआ था

पहले ये खबरें आईं कि करण और नीशा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। फिर एक दिन अचानक खबर आई कि निशा ने करण के खिलाफ केस दर्ज किया है। निशा का आरोप था कि करण उन्हें चीट कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने करण पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं करण का कहना था कि निशा उनके साथ मारपीट करती हैं। इन सबके बीच दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई नेगेटिव कमेंट्स किए। अब दोनों का तलाक चल रहा है।

इन सब विवाद के बाद दोनों का बेटा निशा के पास है। करण, इस विवाद के बाद पहले तो सोशल मीडिया से दूर रहे। लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने काम पर वापसी की। फिलहाल करण सॉन्ग में काम कर रहे हैं। इस विवाद के बाद उनके 2 गाने रिलीज हुए हैं। वहीं लास्ट वह साल 2021 में पंजाबी शो में नजर आए थे।

करण अपने बेटे से दूर हैं दुखी

करण अपने बेटे को बहुत मिस करते हैं। वह अक्सर उससे जुड़े पोस्ट करते हैं। कुछ दिनों पहले बेटे के बर्थडे पर करण ने खुद केक कट किया था। केक कट करते हुए उन्होंने कहा था कि आपके पापा, बेटे को बहुत मिस कर रहे हैं। लेकिन लड़ाई अभी जारी है और वह हार नहीं मानेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER