बॉलीवुड / जानिए किन सितारों ने भी बचपन में की एक साथ पढ़ाई, टाइगरऔर श्रद्धा भी शामिल

AMAR UJALA : Mar 02, 2020, 11:21 AM
जानिए किन सितारों ने भी बचपन में की एक साथ पढ़ाई, टाइगरऔर श्रद्धा भी शामिल
जानिए किन सितारों ने भी बचपन में की एक साथ पढ़ाई, टाइगरऔर श्रद्धा भी शामिल

बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के साथ अपनी दोस्ती की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ सितारों की दोस्ती तो स्कूल के समय से ही यानी बचपन से ही है। जी हां, बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जिन्होंने बचपन में एक ही स्कूल या फिर एक ही क्लास में पढ़ाई की है। इन सितारों की दोस्ती बचपन से लेकर बड़े होने तक बरकरार है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक ही क्लास में साथ में पढ़ाई की। 

1 / 7
Shraddha Kapoor-Tiger Shroff
Shraddha Kapoor-Tiger Shroff

श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ 

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 

2 / 7
Anushka Sharma-Sakshi Singh Dhoni
Anushka Sharma-Sakshi Singh Dhoni

अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नियां एक साथ पढ़ चुकी हैं। साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है।

3 / 7
Karan Johar-Twinkle Khanna
Karan Johar-Twinkle Khanna

करण जौहर-ट्विंकल खन्ना

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे। 

4 / 7
Salman Khan-Aamir Khan
Salman Khan-Aamir Khan

सलमान खान-आमिर खान

सलमान खान और आमिर खान ने 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।

5 / 7
Krishna Shroff-Athiya Shetty
Krishna Shroff-Athiya Shetty

कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्रॉफ की बेटी भी एक साथ बचपन में पढ़ चुके हैं। कृष्णा और अथिया टाइगर श्रॉफ के स्कूल में ही पढ़ते थे लेकिन दो साल जूनियर थे।

6 / 7
Karan Johar-Apoorva Mehta
Karan Johar-Apoorva Mehta

करण जौहर-अपूर्व मेहता

'ओके जानू', 'बद्री की दुल्हनिया' जैसी फिल्म के निर्देशक अपूर्व मेहता भी करण जौहर के साथ बचपन में पढ़ाई कर चुके हैं।  

7 / 7
Varun Dhawan-Arjun Kapoor
Varun Dhawan-Arjun Kapoor

वरुण धवन-अर्जुन कपूर

वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी पुरानी है। यह दोनों बचपन में एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे। इन दोनों ने बचपन में एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER