Vikrant Shekhawat : Jan 18, 2025, 01:50 PM
SP MP Priya Saroj: उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्रिकेट जगत में एक अनोखा मेल देखने को मिल सकता है, अगर सोशल मीडिया पर तैर रही खबरें सच साबित होती हैं। जौनपुर जिले की मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के बीच शादी की अफवाहें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
क्या वाकई शादी फिक्स है?
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह का रिश्ता तय हो गया है। खबरें यह भी हैं कि बीते शुक्रवार को दोनों का रोका समारोह हुआ। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रिया सरोज के परिवार और रिंकू सिंह की तरफ से भी अभी तक इन खबरों को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।कौन हैं प्रिया सरोज?
25 वर्षीय प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सबसे युवा सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार मछलीशहर सीट से जीत हासिल की, जहां उन्होंने बीजेपी सांसद बीपी सरोज को 35,000 से अधिक वोटों से हराया।- शैक्षणिक पृष्ठभूमि: प्रिया का जन्म वाराणसी में हुआ, लेकिन उनकी शिक्षा दिल्ली से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।
- पारिवारिक पृष्ठभूमि: प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी राजनीति में सक्रिय हैं और केराकत सीट से विधायक हैं। वह तीन बार सांसद रह चुके हैं।
- संपत्ति: चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया सरोज के पास 11.25 लाख रुपये की संपत्ति है, जिसमें से अधिकतर रकम बैंक में जमा है।
रिंकू सिंह: एक उभरता सितारा
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के मारकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई थी।- शुरुआती जीवन: रिंकू का ताल्लुक अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू ने कड़ी मेहनत से भारतीय टीम में जगह बनाई है।
- करियर: रिंकू सिंह मौजूदा समय में टीम इंडिया के भरोसेमंद और आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं।