MI vs KKR: 5 बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग-2024 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया। कोलकाता ने वानखेड़े मैदान पर मुंबई को 12 साल बाद हराया। नाइट राइडर्स को इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ आखिरी जीत 2012 में मिली थी।
वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 2-2 विकेट मिले। MI के लिए सूर्यकुमार यादव ने 35 बॉल पर 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
KKR से वेंकटेश अय्यर ने 52 बॉल पर 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि मनीष पांडे ने 31 बॉल पर 42 रन बनाए। नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। एक विकेट पीयूष चावला के हिस्से आया।
