एंटरटेनमेंट डेस्क | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों ने दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण को टेलिकास्ट करने की मांग की थी। इसके बाद पिछले दिनों रामायण का पुन: प्रसारण भी किया गया, जिसे खूब टीआरपी मिली। यह सीरियल एक बार फिर से काफी हिट रहा।
लॉकडाउन के बीच लोगों ने दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण सीरियल का लुत्फ उठाया। लोगों को 'रामायण' के किरदार भी काफी पसंद आए। अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल निभाया था। लोगों ने न सिर्फ राम के किरदार को पसंद किया, बल्कि उन्होंने लक्ष्मण और सीता का भी किरदार काफी पसंद आया।
Myself and Deepika ji in a serial before Ramayan pic.twitter.com/F5HvyExwLP
— Sunil lahri (@LahriSunil) April 25, 2020
अब लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक फोटो शेयर की है। इसके जरिए से उन्होंने बताया है कि वह और सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका रामायण सीरियल के पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, 'रामायण से पहले सीरियल में मैं और दीपिका जी'।
सुनील लहरी के इस ट्वीट पर यूजर्स काफी रिएक्शन आया है। एक हजार से भी ज्यादा बार फोटो को रि-ट्वीट किया जा चुका है। वहीं, 17 हजार से अधिक बार यूजर्स सुनील और दीपिका की इस फोटो को लाइक कर चुके हैं।
