Bollywood / मीका सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइज, अपने पसंदीदा घर में स्वागत करेंगे फैंस का

Zoom News : Sep 22, 2020, 05:52 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  सिंगर मीका सिंह ने इंस्टा पर अपने फेवरेट घर की तस्वीर और विडियो को शेयर किया। साथ ही इस घर को जन्नत बताते हुए फैंस को खुशखबरी दी। मीकां सिंह ने विडियो शेयर किया जिसमें उनके परिवार के सदस्य और उनका पेट डॉग भी देखा जा सकता है। विडियो में मीका कुछ परिवार के सदस्यों के साथ बोट पर सवार होते हुए अपने घर की तरफ जा रहें हैं और घर के व्यू को विडियो के जरिए शेयर कर रहे हैं। साथ ही विडियो के अंत में 'कमींग सून' लिखा हैं।

मीका सिंह ने इस विडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,' मुझे मेरा यह जन्नत जैसा छोटा घर बहुत प्यारा हैं।' इसी के साथ उन्होंने इस घर को फैंस के लिए खरीदने की बात बताते हुए लिखा,' मैंने यह जगह अपने फैंस के लिए खरीदी हैं। और अगर कभी भी मेरा कोई फैन मुझसे मिलना चाहेगा तो मैं उसे कभी भी मना नहीं कर सकता। मैं उनसे जरूर मिलना चाहूंगा, उनके साथ ब्रैकफास्ट, लंच करते हुए उन्हें मेरी जिंदगी का हिस्सा होने का मौका दूंगा। एक बार यह कोविड वायरस खत्म हो जाए तो मैं 'फैंन डे' के दिन अपने फैंस के साथ इस घर मे उनका स्वागत करूंगा...आप सब तैयार रहिए।

हाल ही में मीका सिंह ने कियारा अडवाणी की अपकमिंग फिल्म 'इंदु की जवानी' में 'हसीना पागल दिवानी' गाने में भी अपनी आवाज दी हैं। वैसे बता दें, 1998 में मीका का यहीं गाना उनका पहला एल्बम सांग बना था जिसे नाम दिया गया था 'सावन में लग गई आग!!'। जिसे यूएस बेस्ड सिंगर पिंकी परास ने रिमिक्स करके बनाया था। और अब इंदु की जावानी फिल्म के इस गाने को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कियारा की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। जिसके टीजर को कियारा इंस्टा पर शेयर करती दिख रहीं हैं।

ज्यादाकर पंजाबी और हिंदी गाना गाने वाले मीका ने अपनी आवाज में कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, उड़िया और उर्दू जैसे भाषा के गानों को भी गाया हैं।  फिल्मों में गानों के अलावा उनके कई सिंगल एल्बम भी रिलीज हो चुके हैं।  2006 में बॉलीवुड फिल्म 'अपना सपना मनी मनी' में 'दिल में बजी गिटार' गाने से मीका ने अपनी पहचान बनाई और लगातार हर गानों में वह अपनी आवाज की छाप छोड़ गए वहीं आजकल उन्हें गानों के रिमेक में ज्यादा देखा जा रहा हैं तो इस पर कई लिस्नर्स रिमेक की बजाय ओरिजिनल गानों की डिमांड करते भी नजर आ रहें हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER