बॉलीवुड / मौनी रॉय दुबई के बिज़नेसमैन सूरज नांबियार से जनवरी 2022 में करेंगी शादी: ऐक्ट्रेस के कज़न

Zoom News : Oct 01, 2021, 06:34 PM
मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने रीसेंटली अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अब उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय सूरज नाम्बियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरें हैं कि जनवरी 2022 में मौनी मिस से मिसेज हो जाएंगी। बीते दिनों खबरें थीं कि मौनी की मां ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज के पेरेंट्स से मंदिरा बेदी के घर पर बात की थी। अब बताया जा रहा है कि लेटेस्ट अपडेट मौनी के कजन ने दिया है।

मौनी के भाई ने दी जानकारी

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। अब खबर है कि दोनों आने वाले साल जनवरी में शादी करने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी के कजन विद्युत ने अपने होम टाउन कूच बिहार के एक न्यूज पेपर को जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी।

दुबई या इटली में होगी शादी

विद्युत ने यह भी बताया कि शादी की रस्में दुबई या इटली में होंगी। साथ ही कूच बिहार में रिसेप्शन होगा। विद्युत रॉयसरकार ने बताया कि वह और उनका परिवार भी शादी में शामिल होगा। वर्क फ्रंट पर बात करें तो मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। फिल्म के लीड ऐक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की भी खबरें हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER