Sushant Case / मुंबई पुलिस कमिश्नर ने किया बिहार के डीजीपी को फोन, दी ये बड़ी जानकारी...

Live Hindustan : Aug 12, 2020, 09:05 PM
Sushant Case: बिहार के किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुंबई में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को फोन कर जानकारी दी है। बिहार के डीजीपी ने ट्वीट कर इसे साझा किया है। 

डीजीपी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुंबई के पुलिस कमिशनर ने मुझे अभी फ़ोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया है। ये अफ़वाह मात्र है। बहुत सम्मान के साथ उन्होंने बात की। बहुत बहुत धन्यवाद।

बता दें कि मंगलवार को एक खबर आई थी, जिसके अनुसार महाराष्ट्र की करणी सेना के कुछ लोगों ने मुंबई के बांद्रा थाने में बिहार पुलिस के पांच अफसरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। करणी सेना का आरोप था कि बिहार पुलिस का कार्यक्षेत्र नहीं रहने के बावजूद यहां तक एसआईटी पहुंच गयी। ऐसा करने से महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस की छवि धूमिल हुई है। महाराष्ट्र की करणी सेना की ओर से इस मामले में केस दर्ज करने की मांग की। 

मुंबई पुलिस व करणी सेना के सदस्य के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र करणी सेना के सदस्य के खिलाफ पटना में जस्टिस फॉर सुशांत नाम से मुहिम चला रहे युवाओं ने राजीवनगर थाने में लिखित शिकायत दी है। जस्टिस फॉर सुशांत के प्रभारी विशाल सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र पुलिस के अफसर जान-बूझकर सोची-समझी साजिश के तहत दूसरे लोगों से बिहार पुलिस के खिलाफ शिकायत करा रहे हैं। इससे बिहार की छवि खराब हुई है। साथ ही बिहार पुलिस के कर्मियों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। 

Booking.com

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER