महाराष्ट्र / मुंबई में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 629 नए मामले हुए दर्ज

Zoom News : Oct 07, 2021, 08:30 AM
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। बुधवार को मुंबई में 629 कोरोना के मामले आए। यह जुलाई 14 के बाद मुंबई में एक दिन में आए सबसे अधिक कोरोना मामले हैं। 14 जुलाई 2021 को मुंबई में 635 कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अभी तक कुल 7,46,703 कोरोना के मामले सामने आए हैं। नए मामलों के अलावा बुधवार को मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को मुंबई में कोरोना वायरस के संक्रमण से 7 मौतें हुईं, जो एक दिन पहले मंगलवार को 2 थीं। अभी तक मुंबई में कुल 16,136 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

मुंबई में कोरोना मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि सितंबर महीने की 8, 15 और 29 तारीख को मुंबई में तीन बार 500 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए गए।

वहीं 3 अक्टूबर को मुंबई में पिछले एक दिन में 573 मामले दर्ज किए थे और अब बुधवार 6 अक्टूबर को मुंबई में कोरोना मामलों की संख्या 600 के स्तर को पार कर 635 पर पहुंच गई। बीएमसी का कहना है कि बुधवार को 540 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए, जो मंगलवार के 525 लोगों की संख्या से अधिक है।

बीएमसी के अनुमान के मुताबिक पिछले एक हफ्ते यानी 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच मुंबई में 0.06 फीसदी की दर से कोरोना के मामले बढ़े हैं। कोरोना महामारी पर रोकथाम के उपायों के तहत बीएमसी ने अभी शहर के 48 बिल्डिंगों को सील किया हुआ है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER