मंनोरजन / नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, एक्टर समेत 5 अन्य पर रेप का केस दर्ज

Zoom News : Jun 05, 2021, 11:07 AM
मुंबई पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी समेत पांच अन्य लोगों के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पर्ल समेत सभी छह आरोप‍ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़‍िता ने पुल‍िस को बयान दिया है।पीड़‍िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को POCSO के तहत माइनर लड़की के रेप में अरेस्ट किया गया है। एक्टर और बाकी आरोप‍ियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। 

सभी आरोप‍ियों के ख‍िलाफ पुलिस थाने में रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद 4 जून की रात को पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। 


कर‍िश्मा तन्ना के साथ र‍िलेशन में थे पर्ल  

पर्ल अपने रिलेशंस को लेकर अक्सर सुर्ख‍ियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले कर‍िश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रोमांट‍िक रिलेशन को वहीं खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है। 

इन टीवी शोज का हिस्सा रहे पर्ल 

पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा किचन चैंप‍ियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER