मनोरंजन / नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर हुआ बेटे का जन्म

Zoom News : Oct 04, 2021, 09:31 AM
मनोरंजन: एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर बड़ी खुशखबरी आई है। नेहा धूपिया दूसरी बार मां बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया की बेटी मेहर को भाई मिल गया है। नेहा यूं तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन अभी उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनके पति अंगद बेटी ने सोशल एकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। इसके बाद उन्हें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं।

शेयर की रोमांटिक फोटो

अगंद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया संग एक फोटो साझा की है। इस फोटोज में दोनों सफेद रंग की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रहे हैं। दोनों के इस फोटो में दोनों के रोमांटिक अंदाज के अलावा नेहा धूपिया का क्यूट बेबी बंप दिखाई दे रहा है।

कैप्शन में लिखा शुक्रिया

इस फोटो को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा- 'आज ऊपरवाले ने आज हमें बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर ने अभी से ही बेबी टाइटल को उसके आते ही ट्रांस्फर कर दिया। #Bedisboy आ गया है!!! वाहे गुरू मेहर करे। इस जर्नी के दौरान नेहा धूपिया एक योद्धा होने के लिए शुक्रिया। चलों इस लम्हे को मिलकर हमारे लिए खास बनाते हैं'।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER