दिल्ली । रियल्टी शो रोडीज़ अपने 17 वें सीज़न के साथ शुरू हो चुका है। एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रोडीज़ रिवॉल्यूशन में नेहा धूपिया कंटेस्टेंट्स को कई सलाह देती हैं तो कभी कंटेस्टेंट पर काफी नाराज भी हो जाती हैं। नेहा ने एक कंटेस्टेंट पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है कि ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
नेहा ने रिश्ते में धोखेबाजी पर एक ऐसा कमेंट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस कमेंट पर उनका काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल कंटेस्टेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा शो की जज नेहा धूपिया को बताया था। कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड का उसके अलावा पांच लोगों से अफेयर था।
#NehaDhupia Get some sense. Don't be a lecturer everywhere everytime. #fakefeminism #HusnJihad pic.twitter.com/ouwVgtdKht
— ऋषभ अवस्थी 100 % Follow BAck (@RishabhEIN) March 12, 2020
इस चीटिंग के लिए इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा। इसी पर नाराज हुई नेहा ने इसे इस लड़की की चॉइस बताते हुए कंटेस्टेंट लड़के को खूब लताड़ा। लेकिन नेहा का ये स्टेटमेंट अब उनके लिए मुसीबत बन गया है।
@NehaDhupia
— Rishi Raj Sharma (@rishisharm) March 12, 2020
😂😂
You are epic#NehaDhupia #Roadies pic.twitter.com/m5KMLC5LJW
नेहा धूपिया ने ये कहानी सुनने के बाद कहा, 'ये जो तू बोल रहा है न कि तूने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ा मारा। सुन मेरी बात ये उसकी पसंद है। परेशान तुम्हारे साथ है। तुम्हें ये किसने अधिकार दिया कि तुम एक लड़की को थप्पड़ मारो'।
इसके बाद एक यूजर ने नेहा से पूछा, 'मेरी पांच गर्लफ्रेंड हैं और इसके लिए मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे तमाचा मारा। नेहा धूपिया क्या आप मुझे बताएंगी कि ये तो मेरी चॉइस है?'
