बॉलीवुड / नोरा फतेही ने कुर्सी पर बैठकर किया कुछ ऐसा, VIDEO हुआ वायरल

Zoom News : Oct 03, 2020, 09:33 AM
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया वीडियो वायरल हो रहा है, इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। सेट से अकसर नोरा फतेही के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा फतेही रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'गली बॉय' के गाने 'मेरी गली में (Meri Gully Mai Song)' पर अपने स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही कुर्सी पर बैठे-बैठे ही जबरदस्त डांस कर रही हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी स्किल्स से टेरेंस लोविस (Terence Lewis) और गीता कपूर (Geeta Kapur) को भी डांस करने पर मजबूर कर देती हैं। वीडियो में खास बात यह है कि नोरा ने साड़ी पहन रखी है। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। नोरा फतेही के इस वीडियो पर फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की तस्वीरें और वीडियो शो के सेट से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के कोविड-19 (Covid 19) पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही ने शो पर उनकी जगह ली थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें को जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी। नोरा फतेही ने अब तक 'दिलबर', 'कमरिया', 'गर्मी', 'साकी साकी' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे कई गानों से बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER