बॉलीवुड / नोरा फतेही ने कोविड को दी मात, लिखा- 'ये काफी मुश्किल था, लेकिन....'

Zoom News : Jan 07, 2022, 07:07 PM
बॉलीवुड | बीते कुछ दिनों से कोविड (COVID) का कहर एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं कोविड बॉलीवुड में भी तेजी से पैर पसार रहा है, हालांकि एक ओर जहां सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सितारों ने कोविड को मात भी दी है। इस लिस्ट में नया नाम एक्ट्रेस- डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का शामिल हो गया है। नोरा फतेही ने कोविड को मात दे दी है और इसकी जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए नोरा ने सभी को प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया कहा है।

नोरा का इंस्टा नोट

नोरा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। अपने नोट में नोरा ने लिखा, 'हैलो दोस्तों, आखिरकार मैं कोविड निगेटिव हो गई हूं। आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार भरे मैसेजेस के लिए शुक्रिया। ये काफी मुश्किल था, लेकिन मैं अपनी ताकत और एनर्जी के साथ वापसी करूंगी ताकि इस साल धमाका कर सकूं। आप सब भी सुरक्षित रहिए।'

बॉलीवुड में कोरोना का कहर

याद दिला दें कि बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। फिल्म 'जर्सी' में लीड रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, प्रोड्यूसर रिया कपूर, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, सीमा खान, महीप कपूर, अंशुला कपूर, करण बलूनी और अमृता अरोड़ा के भी कोविड पॉजिटिव होने की खबरें हाल ही में सुर्खियों में रहीं। सभी स्टार्स ने फैंस से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं नोरा सहित कुछ सितारों ने कोविड को मात भी दी है।

'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं नोरा

बता दें कि नोरा ने कई डांस वीडियोज में अपना दम दिखाया है। बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स देने के चलते नोरा को हिट मशीन भी कहा जाता है। वहीं बता दें कि अपने डांस के साथ ही नोरा बतौर अभिनेत्री भी अपना दम दिखा चुकी हैं। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा कुछ वक्त पहले अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आई थीं।

इंस्टा क्वीन हैं नोरा

याद दिला दें कि नोरा फतेही का नाम अब उन एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया है, जिनके इंस्टाग्राम पर 36 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। नोरा के इंस्टा पर 36.8 मिलियन से फॉलोअर्स हो गए हैं। नोरा को इंस्टा क्वीन भी कहा जाता है, वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER