बॉलीवुड / इस पोस्ट के बाद डिलीट हो गया नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट?

Zoom News : Feb 04, 2022, 04:21 PM
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस व उम्दा डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इंस्टाग्राम में कुछ गड़बड़ हो गई है। नोरा फतेही का इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) या तो ब्लॉक हो गया है, या फिर डिलीट हो गया है। इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहने वालीं नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट ऐप पर, जीरो फॉलोअर्स और फॉलोइंग शो कर रहा है, जबकि ब्राउजर पर उस लिंक का पेज ही मौजूद नहीं दिखा रहा है। नोरा के फैन्स परेशान हो गए हैं, और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों नोरा का इंस्टाग्राम ब्लॉक/ डिलीट हुआ है। इस बीच आपको दिखाते हैं नोरा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट।

नोरा का आखिरी पोस्ट

दरअसल नोरा फतेही इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। नोरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस में वो दो शेरों के साथ बैठी नजर आ रही थीं। तस्वीरों के साथ नोरा ने कैप्शन लिखा था- 'अब से बस लॉयन एनर्जी ही होगी, बाकी कुछ नहीं। लेकिन ये काफी खूबसूरत हैं।' बता दें कि नोरा का ये पोस्ट उनके फैन पेज ने भी खूब शेयर किया था। नोरा के इंस्टाग्राम में क्या गड़बड़ हुई है इस बारे में तो आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है।

वेकेशन पर हैं नोरा

बता दें कि नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरीज में अपने इस वेकेशन के और भी कई पोस्ट किए थे। नोरा फतेही सिर्फ शेर ही नहीं बल्कि कई और जानवरों और पक्षियों के साथ भी नजर आई थीं। नोरा के इन पोस्ट्स को उनके फैन पेज ने खूब शेयर किया था। आप भी देखिए नोरा के कुछ आखिरी पोस्ट्स और इंस्टा स्टोरीज जो उनके फैन पेज ने भी शेयर किए थे।

हर अंदाज में दिल जीत लेती हैं नोरा फतेही

बता दें कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि वो खुद 418 लोगों को फॉलो करती थीं। नोरा फतेही अभी तक 1611 पोस्ट कर चुकी थीं। नोरा फतेही के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते थे। कई फैन्स नोरा फतेही को इंस्टा क्वीन भी कहते थे। नोरा फतेही के हॉट अंदाज और किलर डांस मूव्स के सभी दीवाने हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER