पारले जी बिस्कुट नहीं खाने से होगी अनहोनी, अफ़वाह के बाद बिस्कुट आउट ऑफ स्टॉक.
बिहार में एक अफवाह फैलने के अनुसार एक औरत के जितने बेटे है उतने पैकेट पारले जी बिस्कुट खाना है और उतने गिलास पानी पीना है pic.twitter.com/IdNLA3b54g
— Anil kumar (@xp91832793) September 30, 2021
सीतामढ़ी में एक अफवाह तेजी से फैली जो अब मुजफ्फरपुर तक भी पहुँच गई है. आजकल के आधुनिक दौर में भी लोग बिना सर- पैर की बात पर विश्वास कर ले रहे है- जो आश्चर्य की बात है.
@officialparleg पारले जी बिस्कुट का स्टोक बडा दिजिए लोगो को पारले जी नहीं मिल रहा है प्लीज़ सर पता नहीं कोनसा हवा आया पारले जी से ठीक हो रहा है
— raja Kumar (@rajaKum13862571) September 30, 2021
बीते दिनों जितिया पर्व के दौरान एक अफ़वाह उड़ने का मामला सामने आया, जिसमें किसी ने यह बात फैला दी कि जो माँ अपने बेटा पारले जी नहीं खिलाएगी उसके साथ अनहोनी होगा.
इस बेतुकी बात के बाद लोगो की भीड़ बिस्कुट दुकान पर लगने लगी और देखते ही देखते पारले जी दुकानों से आउट ऑफ स्टॉक हो गया. उपयुक्त अफवाह का बाज़ार गर्म है, इस तरह के अफवाह को फैलाने वाले समाज के दोषी है, जिन्हें कठोर सजा होनी चाहिये.
