भूकंप / अब ईरान कांपा, 6 तीव्रता का लगा झटका, जापान में आए जोरदार झटके से बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी

बुधवार को जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद गुरुवार को ईरान में जोरदार झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिचर स्केल पर 6 मापी गई। जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई। वहां भूकंप के चलते 4 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हो गए। ईरान में जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

दक्षिण ईरान में गुरुवार अल सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर गहराई में था। ईरान में भूकंप की खबर जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने दी। 

रातभर महसूस किए गए झटके

जापान में भूकंप बुधवार रात 8.06 बजे आया था। इसका केंद्र टोक्यो से 297 किमी दूर था। इससे पूर्वी जापान में व्यापक तबाही की खबर है। पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में रात भर झटके आए। कुछ झटकों की तीव्रता 7.4 तक आंकी गई। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में मियागी प्रांत के शिरोशी में एक बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी दिख रही है। 

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार भूकंप के कारण जापान के करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप के यह झटके बेहद तेज थे। जिनके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था।

11 साल पहले आई थी सुनामी

2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद जापान में भूकंप आया है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब नहीं है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की चेतावनी जारी की है। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।