सियासत / देश में 50 से कम उम्र के अब सात मुख्यमंत्री, सूची में इस प्रदेश के सीएम ने ली है नई एंट्री

Vikrant Shekhawat : Mar 26, 2022, 09:45 AM
देश में 50 साल से कम उम्र के मुख्यमंत्री बढ़ रहे हैं। भगवंत मान (48) इसमें नई एंट्री है। योगी आदित्यनाथ (49) इस समूह की अगुआई करते हैं। पिछली सदी में यह दृश्य बेहद दुर्लभ था, क्योंकि इस आयु वर्ग में बहुत कम नेता इस अदृश्य सीमा को तोड़ पाते थे।

अभी अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू (42) सबसे कम उम्र के सीएम हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्करसिंह धामी 46, गोवा के प्रमोद सावंत व झारखंड के हेमंत सोरेन भी 48 साल के हैं। आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी 49 के हैं। समूह में चार भाजपा से, एक-एक आप, वाईएसआर कांग्रेस व जेएमएम से हैं।

  • सबसे पहले एमओएस फारुक 1967 में सिर्फ 29 वर्ष में पुडुचेरी के सीएम बने थे। 1978 में शरद पवार 38 वर्ष में महाराष्ट्र के सीएम बन गए थे। असम गण परिषद के प्रफुल्ल महंत 1985 में 34  की उम्र में सीएम बने।
  • उमर अब्दुल्ला ने 2009 में 38 वर्ष में जम्मू-कश्मीर का सीएम पद संभाला था। प्रकाशसिंह बादल 1970 में जब पंजाब के सीएम बने, तब 43 वर्ष के थे।
  • अखिलेश यादव भी 2012 में 38 वर्ष में यूपी के सीएम बन गए थे। अरविंद केजरीवाल ने भी 45 वर्ष की उम्र में पहली बार दिल्ली की गद्दी संभाली थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER