- भारत,
- 19-Aug-2025 07:20 PM IST
Home Loan EMI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में कोई बदलाव न करने के बावजूद, देश के प्रमुख बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कटौती की घोषणा की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, और पंजाब नेशनल बैंक जैसे प्रमुख बैंकों ने अपने एमसीएलआर में संशोधन किया है। आइए, इन बैंकों द्वारा की गई कटौती और नई ब्याज दरों का विस्तृत विवरण देखें।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की लेंडिंग रेट्स
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी कुछ एमसीएलआर में 5 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। यह बदलाव 15 अगस्त 2025 से प्रभावी है। अब SBI की एमसीएलआर 7.9% से 8.85% के बीच है, जो पहले 7.95% से 8.9% थी।
समयावधि | पहले का MCLR (%) | रिवाइज MCLR (%) |
|---|---|---|
ओवरनाइट | 7.95 | 7.90 |
एक महीने | 7.95 | 7.90 |
3 महीने | 8.35 | 8.30 |
6 महीने | 8.70 | 8.65 |
एक साल | 8.80 | 8.75 |
दो साल | 8.85 | 8.80 |
तीन साल | 8.90 | 8.85 |
बैंक ऑफ बड़ौदा की लेंडिंग रेट्स
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 अगस्त 2025 से अपनी एमसीएलआर में संशोधन किया है। विभिन्न अवधियों के लिए नई दरें इस प्रकार हैं:
क्रम संख्या | एमसीएलआर बेंचमार्क | 12.08.2025 से प्रभावी एमसीएलआर (%) |
|---|---|---|
| 1 | ओवरनाइट एमसीएलआर | 7.95 |
| 2 | 1 माह | 7.95 |
| 3 | 3 माह | 8.35 |
| 4 | 6 माह | 8.65 |
| 5 | 1 वर्ष एमसीएलआर | 8.80 |
बैंक ने ओवरनाइट और एक महीने की एमसीएलआर में 15 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती की है, जबकि अन्य अवधियों में 5-10 बेसिस पॉइंट्स की कमी की गई है।
एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें
देश के सबसे बड़े निजी बैंक, एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी एमसीएलआर में संशोधन किया है। नई ब्याज दरें 8.55% से 8.75% के बीच हैं, जो 7 अगस्त 2025 से लागू हैं। यह बदलाव आरबीआई की अगस्त की बैठक के बाद किया गया।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की लेंडिंग रेट्स
पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एमसीएलआर में 5 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी है। यह बदलाव आरबीआई की बैठक से पहले किया गया। नई दरें इस प्रकार हैं:
समयावधि | पहले का MCLR (%) | रिवाइज MCLR (%) |
|---|---|---|
ओवरनाइट | 8.20 | 8.15 |
एक महीने | 8.35 | 8.30 |
3 महीने | 8.55 | 8.50 |
6 महीने | 8.75 | 8.70 |
एक साल | 8.90 | 8.85 |
तीन साल | 9.20 | 9.15 |
