मध्य प्रदेश / एक हार तो दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर: ममता व मुख्तार को लेकर नरोत्तम मिश्रा

Zoom News : Apr 08, 2021, 04:02 PM
कोलकाता: अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बहुजन समाद पार्टी नेता मुख्तार अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में दो व्हीलचेयर फेमस है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं तो दूसरे मार के डर से।

आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंचा है। दूसरा यहां है। एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से। इन दिनों व्हीलचेयर एक अजीब स्थिति में है।

आपको बता दें कि गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्ता अंसारी, जो जबरन वसूली के मामले में पंजाब की जेल में दो साल से अधिक समय बिता चुके थे, बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष सुरक्षा टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में लाया गया। मोहाली में एक जिला अदालत में पेश किए जाने के दौरान, अंसारी को व्हीलचेयर में देखा गया था। पेशी को दौरान उन्होंने अदालत को बताया था कि  उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अदालत ने जेल के अधिकारियों को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा था।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पैर पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें भीड़ ने धक्का दे दिया।

सोमवार को हुगली के देवबंदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा, "क्या भाजपा के लोग चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार नहीं ढूंढ सकते? उनके पास स्थानीय लोग नहीं हैं। उनके सभी लोग टीएमसी या सीपीएम से उधार ले रहे हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा। मैं एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER