देश / कोविड-19 के खिलाफ भारत में 60% से अधिक पात्र आबादी का वैक्सीनेशन हुआ पूरा

Vikrant Shekhawat : Dec 23, 2021, 01:53 PM
वैक्सीन: ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश की 60 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं। देश में अब तक 139 करोड़ 69 लाख 76 हजार 774 कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, ‘‘एक और नयी उपलब्धि। बधाई भारत। जनभागीदारी और समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 60 प्रतिशत पात्र आबादी का कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है।’’ इस बीच मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 70 लाख 17 हजार 671 कोविड टीके लगाए गए हैं।

देश में आज यानी 23 दिसंबर सुबह 7 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 70,17,617 कोविड रोधी टीके लगाने के साथ ही देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़कर 137.70 करोड़ (1,39,69,76,774) से अधिक हो गई। 

पिछले 24 घंटों में 6,960 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,42,08,926 है। इसके परिणामस्वरूप भारत में रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER