Padma Awards / पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, इन 33 विभूतियों को पद्मश्री से किया जायेगा सम्मानित

Zoom News : Jan 25, 2024, 10:30 PM
Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान किया गया. इसमें विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों के नाम शामिल हैं. इस साल 33 विभूतियों को पद्म श्री देने का निर्णय लिया गया है, इनमें पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे महत्वपूर्ण सम्मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के तौर पर दिया जाता है. पद्म सम्मान की शुरुआत साल 1954 में भारत सरकार ने की थी. साल 1955 में इसे पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण नाम दे दिया गया. तब से यही सिलसिला चला आ रहा है.

इन्हें मिलेगा पद्म अवॉर्ड

1- पार्वती बरुआ, 67 वर्ष, असम, सोशल वर्क (एनिमल वेलफेयर)

2- जागेश्वर यादव, 67 वर्ष, छत्तीसगढ़ सोशल वर्क (आदिवासी)

3- चामी मुर्मू, 52 वर्ष, झारखंड सोशल वर्क (पर्यावरण)

4- गुरविंदर सिंह, 53 वर्ष, हरियाणा, सोशल वर्क (दिव्यांग)

5- सत्य नारायण बलेरी, 50 वर्ष, केरल (एग्रीकल्चर)

6- दुक्खू माझी, 78 वर्ष, पश्चिम बंगाल सोशल वर्क (पर्यावरण)

7- के चेल्लामल, 69 साल, अंडमान एंड निकोबार (एग्रीकल्चर)

8- संगथंकिमा, 63 साल, मिजोरम, सोशल वर्क (चिल्ड्रन)

9- हेम चंद्र माझी, 70 साल, छत्तीसगढ़ (आयुष)

10- यानुंग जमोह लेगो, 58 साल, अरुणाचल प्रदेश (एग्रीकल्चर)

11- सोमन्ना, 66 वर्ष, कर्नाटक, सोशल वर्क (आदिवासी)

12- सर्वेश्वर बासुमेतेरी, 61 वर्ष, असम, (एग्रीकल्चर)

13- प्रेमा धनराज, 72, कर्नाटक (मेडिसिन)

14- उदय विश्वनाथ देश पांडेय, 70 वर्ष, महाराष्ट्र (मलखंभ कोच)

15- याज्की मॉनेकशॉ इटालिया, 72 वर्ष, गुजरात (Indigenous-Sickle Cell)

16- शांति देवी पासवान और शिवान पासवान, मधुबनी बिहार (पेंटिंंग)

17- रतन कहार, 88 वर्ष, पश्चिम बंगाल, कला (लोकगीत गायन)

18- अशोक कुमार बिस्वास, 67 वर्ष, बिहार (पेंटिंंग)

19- बालाकृष्णा सदानाम पुथिया वीतिल, 79 वर्ष, केरल, आर्ट, ( कथककली)

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER