Bihar News: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है। इस बारे में SHO पवन चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि झंडा उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये झंडा मस्जिद से सटे एक मकान की छत पर फहराया गया था। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और इसे उतरवाया गया। जिस मकान पर झंडा फहराया गया था, उसके मकान मालिक का कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार दोपहर को सामने आया ये मामला
मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और उसने मस्जिद से लगे एक मकान पर लहरा रहे पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर इस घटना से तनाव ना फैले, इसलिए पुलिस अलर्ट मोड में है और हर घटना पर बारीक नजर बनाए हुए है।
बिहार: पूर्णिया के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
SHO पवन चौधरी ने कहा, 'झंडा उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।' pic.twitter.com/9Ano8Uz2SM
मकान मालिक की हुई पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स के मकान पर ये झंडा फहरा रहा था, उसका नाम मोहम्मद मुबारुकदीन बताया जा रहा है और घर में मौजूद महिला ने बताया कि उन लोगों को झंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
