दिल्ली / लोगों ने लड़के का पीछा कर सड़क पर उसे गोली मार दी थी: कपल को गोली मारे जाने पर पड़ोसी

एक साल पहले भागकर शादी करने वाले विनय दहिया (23) की द्वारका (दिल्ली) में हत्या पर पड़ोसियों ने बताया है कि उन्होंने कुछ लोगों को उसका पीछा कर सड़क पर गोली मारते देखा था। एक पड़ोसी ने बताया, "हमने विनय के घर से कई राउंड फायरिंग की आवाज़ सुनी...डर गए थे।" घटना में गोली लगने से उसकी पत्नी घायल है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक साल पहले शादी करने वाले दंपती को गोलियों से छलनी कर दिया गया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक है। दिल्ली के अमराई गांव में विनय दहिया और उनकी पत्नी किरण किराए पर रहते थे। गुरुवार रात उनके घर पर हमलावरों ने धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में विनय दहिया को चार गोली लगी थी और मौके पर ही विनय ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी किरण को भी गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीसीटीवी हुआ वायरल

द्वारका जिले के अमराई गांव में दंपती पर चली गोलियों के मामले में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की के परिजनों पर इस वारदात का शक जताया है। पुलिस सूत्रों का आरोप है कि घरवालों की मर्जी के बिना हुई शादी का बदला लेने के लिए लड़के की हत्या कर दी गयी, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, उससे इसके संकेत मिले हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को हॉरर किलिंग की शक है। पुलिस ने अगल-बगल भी पूछताछ की है। जिसके बाद कई राज सामने आए हैं। पुलिस ने 6 अलग-अलग टीमों का गठन किया है जो कि हमलावरों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER