बॉलीवुड / कार्तिक आर्यन को सड़क पर बैठा देख पहचान नहीं पाए लोग, फिर आया मजा

Zoom News : Jul 07, 2022, 06:45 PM
बॉलीवुड | कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद यूरोप में वकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान वह सड़क पर बैठकर कुछ खा रहे थे। तभी एक मजेदार घटना हुई। इस इंसीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल इस वीडियो में एक बंदा कार्तिक आर्यन को बताता है कि उसके दोस्त मान नहीं रहे कि वह कार्तिक आर्यन हैं। इस पर कार्तिक बोलते हैं, आधार कार्ड दूं। वीडियो काफी मजेदार है। हालांकि कुछ लोगों को इस वीडियो में कार्तिक काफी रूड लग रहे हैं। लोगों ने उन्हें क्रिटिसाइज भी किया है। 

लोग बोले सिंपल बंदा है

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो पपराजी विरल भैयानी ने शेयर किया है। इसमें कार्तिक आर्यन सड़क के किनारे बैठे दिख रहे हैं। तभी एक बंदा आकर बोलता है, ब्रो क्या मैं आपके साथ पिक्चर ले सकता हूं क्योंकि मेरे दोस्त मान नहीं रहे हैं कि आप कार्तिक आर्यन हैं। इस पर कार्तिक आर्यन बोलते हैं, आधार कार्ड दूं? इसके बाद वह शख्स बोलता है देखा और उसके दोस्त भी पास आने लगते हैं। कार्तिक शख्स के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। तभी आवाज आती है, सिंपल बंदा है, रोड पर बैठा है। 

लोगों को रूड लगे कार्तिक

इस वीडियो पर कई लोगों ने फनी रिऐक्शन दिए हैं। वहीं कुछ लोगों को कार्तिक का जवाब रूड लग रहा है। एक यूजर ने लिखा है, कार्तिक का तो एटिट्यूड है भाई, उसको जब देखता हूं बस फैन्स के साथ रूडली मिलता है। एक यूजर ने लिखा है कि कार्तिक को कम से कम खड़ा हो जाना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें क्यूट बताया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER