वार्षिक राशिफल 2020 / सिंह राशि वालों के वाले अपने सार्वजनिक संबंधों को स्वभाव और ईमानदारी दोनों के साथ संभालेंगे

Inextlive : Dec 30, 2019, 02:37 PM
वार्षिक राशिफल 2020 | आप विशेष रूप से अपने सार्वजनिक संबंधों को स्वभाव और ईमानदारी दोनों के साथ संभालेंगे और ये आपके लिए बहुत लाभप्रद भी होगा। आपकी रचनात्मक ऊर्जा के परिणामस्वरूप आपको पदोन्नति भी मिलेगी। यदि आप स्वास्थ्य और ऊर्जा में कमतर रहे हैं, तो दोनों में निश्चित रूप से सुधार करेंगे। आप जो कुछ भी काम करेंगे या जिम्मेदारी को उठाएंगे, उसमें आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और जिम्मेदार बनना होगा। चुनौतियों और अवसरों का सामना करने के लए आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखना होगा। आपको इस वर्ष लंबी दूरी के संबंध मजबूत करने होंगे। आपको भौतिक लाभ भी प्राप्त होंगे। आपको इस वर्ष भविष्य के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट्स में भी सफलता प्राप्त होगी।

जनवरी

इस माह आप स्वयं को अनजाने क्षेत्रों में घूमने और नई संभावनाओं की खोज करने की आजादी देंगे। आपकी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि आपको एक मुक्त और असीमित जीवन मिले और आप इसे सम्भव करने के लिए हर तरह का उपाय करेंगे। आप अपने संसाधनों व ऊर्जा के बल पर अपने फंड्स का उचित प्रबंधन करने में सफल होंगे। अगर आपने अपना आपा बनाए रखा, तो प्रतिरोध उतना ही कम होगा। इस माह आपके हिस्से में आने वाले काम आपको विकसित होने, मांगों को पूरा करने और अवसरों से बदलाव लाने में सहायक होंगे, परन्तु आप भी उनके साथ बदलेंगे। इस पक्ष में संवाद और व्यक्तिगत उत्तरदायित्व ही सर्वोपरि होंगे। सामाजिक मोर्चे पर आप स्वयं को शक्तिशाली महसूस करेंगे। आप आध्यात्मिक तौर पर क्षितिज का विस्तार करेंगे और इससे आपके खतरनाक अहं को नियंत्रण में रखना भी सरल होगा। इस माह आपका भाग्य आपके संग चलेगा। परन्तु आपको अपनी सोच को बदलते हुए, इसे नकारात्मकता से दूर रखना होगा। आप स्वयं को लोगों से जुड़ा महसूस करेंगे।

फरवरी

इस माह पुराने खातों, हिसाबों और संयुक्त खातों का हिसाब जांचने के लिए उचित समय हो सकता है। यह नई शुरुआतों का समय है। जगह बदलना आपके लिए सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि हर बदलाव बेहतरी के लिए ही होते हैं। इस माह आप प्रचुरता का वरदान पाएंगे। यह अपने आपको दावत देने का समय है। परिवार के साथ अवकाश को सम्भाव बनाया जा सकता है। आपके लिए एक लाभदायक यात्रा का योग होगा। आप किसी संस्था को अपना सहयोग दे सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर भी आप रहन-सहन की बेहतर आदतों के लिए जागरूक होंगे। यात्रा ज्ञान का विस्तार करती है और आप काम व मौज-मस्ती लिए यात्रा करेंगे। आपको सबका सहयेाग मिलेगा और ढेर सारी प्रसन्नता के साथ पारिवारिक सहयोग की भी प्राप्ति होगी। यही सही समय है, अब आपके पास धन और प्रेम की कमी नहीं होगी। आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी और कई सारे हित सामने होंगे। किसी भी नई चीज का विस्तार भी अच्छा होगा। अगर आप कुछ अवांछित रोक सकते हैं, तो इसमें आपका ही लाभ होगा।

मार्च

इस माह आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। आपको पदोन्नति मिलने जा रही है और आप तेजी से सफलता की सीढिय़ां चढऩे वाले हैं आप कई सारे काम एक साथ करते हुए, बहुत सी मांगों व लक्ष्यों का संतुलन साध लेंगे। बहुत सारी उपलब्धियों के बीच भी प्रतिष्ठा ही मिलेगी। जीवन में आपके लिए प्रशंसा, भत्तों और अच्छी चीजों का उपहार आ रहा है। आप इन सबके बीच शाइन करेंगे। इस माह आप जीवन में छोटी-छोटी खुशियों को संग लेकर चलेंगे। जब आप दिमाग के बजाए अपनी आत्मा से काम लेंगे, तो आपके भीतर से एक तरह की जागरुकता जन्म लेगी। आप अपने जीवन को नए सिरे से परिभाषित करेंगे। घर या ऑफिस में कुछ बदलाव आ सकते हैं, क्योंकि आप जीवन से थोड़े बिखराव को सहेजना चाहते हैं। थोड़ा शांत रहने और विश्राम करने का समय निकालें और नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। धैर्य, सकारात्मकता और संयम, यही आपके जीवन की आधारशिला बनेंगे। इन्हीं के बल पर आप विकास की राह पर निडर होकर आगे बढ़ेंगे और किसी बड़ी सफलता को पाएंगे।

अप्रैल

इस माह आपके लिए आपसी प्रेम और समाधान का समय है। आप सकारात्मक रूप से सोच रहे हैं और समान मानसिकता वाले लोगों से सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं। मनोरंजक यात्रा के आसार हैं। किसी अनजान जगह के लिए क्रूज यात्रा, बैकवॉटर यात्रा या फिर आलीशान रोड ट्रिप के लिए रवाना होंगे। ऐसे अनेक अनुभवों के बीच आपको बहुत लाभ होगा। आप अपने अतीत को देखते हुए व्यवहार के उस ढांचे को जानने से सफल रहेंगे। आप दिल से सारे फैसले लेते हैं और कई बार वे गलत भी हो सकते हैं। आपकी छवि में भारी बदलाव आएगा। आप अपने भीतर छिपी ताकत से और परिचित होंगे। इस पक्ष में भरपूर मनोरंजन के साथ आप कई नए सम्पर्क बना लेंगे। अपनी मेजबानी, आकर्षण, हाजिरजवाबी के कारण आप सराहे जाएंगे। काम के दौरान कुछ बदलाव आ सकते हैं और आप सुधार और प्रगति के लिए कई नए क्षेत्रों को देखेंगे। आप ऐसी पहल में शामिल होंगे, जो आगे बढऩे में आपकी मदद करेगी। आपको अपने काम के लिए समुदाय की ओर से पुरस्कृत भी किया जा सकता है।

मई

इस माह आपका अपने विचारों में दृढ़ विश्वास खुद आपको ही आश्चर्य में डाल सकता है। आपका आत्मविश्वास व आकर्षण और बढ़ेगा। आपको अहसास है कि समस्याओं का होना अच्छी बात है, यहीं से आपको इन्हें हल करने की चुनौती और साहस दोनों मिलता है। आपका खुद पर वश नहीं होगा। आप एक और पहलू के भीतर देखना चाहेंगे। इस माह आप कुछ खास घटने की उम्मीद में दिन गिन रहे हैं और आपको यह एहसास नहीं है कि यह पहले भी हो चुका है। आप स्वयं को बदलते नहीं देख सकते, पर दूसरों की प्रतिक्रिया से अनुमान लगा सकते हैं। यह एक तरह की सामाजिक री-इंजीनियरिंग हो सकती है। आप हमेशा से ही सत्ता को चुनौती देते आए हैं और किसी भी परेशानी को हल करने की क्षमता रखते हैं। आप अपने वस्त्रों, आहार या फिटनेस योजना में बदलाव ला सकते हैं या फिर मेकओवर करा सकते हैं। आपका एक नया रूप दुनिया के सामने आने को तैयार है और आप इसी के बल पर दुनिया को मोह लेंगे। इस माह कुछ नयापन ही आपके लिए मूलमंत्र होगा। उद्योग के बाहर की तकनीकें आपको कुछ सीखने के लिए विवश करेंगी। आपको समायोजन करना होगा। एक वहनीय विकास दर बनाए रखने के लिए आप अपनी धनराशि और संसाधनों का पुन: समायोजन करेंगे।

जून

इस माह आप नए व पुराने दोस्तों के साथ संपर्क के दौरान जगमगा उठेंगे। हो सकता है कि आपके लिए कोई अधिकारिक पद नियुक्त किया जाए। आपके लिए आरंभ में ये कठिन होगा, पर आप जल्द ही काम को पूरी तरह से संभाल लेंगे। आप समय और अनुभव के साथ व्यक्ति कौशल व राह में आने वाली भावनात्मक क्षमताओं को संभालना सीख लेंगे। रिलेशनशिप को समझकर अपने वरिष्ठों को विवेक और समझदारी से आश्चर्य में डाल देंगे। अपने अधीनस्थों से संपर्क साधना भी बहुत महत्व रखता है। इस माह आपने अपनी क्षमता तथा सत्ता कायम कर ली है। इस माह आपका प्रदर्शन कमाल का रहेगा। इस माह आप कर्ज व धनराशि से सहजता के साथ निपटेंगे। आप अन्य रणनीतियों के साथ अपने व्यवसायिक उद्देश्यों को एक सीध में लाते हुए उत्पादों के लिए बाजार तैयार करेंगे। परिवार आपके आसपास बना हुआ है और स्नेह व प्रशंसा का आभाव नहीं है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

जुलाई

इस माह आपको भौतिक व उच्चतम लाभ प्राप्त होंगे। आपके साथ पैसा भरपूर होगा और व्यय भी उसी तरह होंगे, परन्तु आपके पास पैसे की आवक बनी रहेगी। इस माह आप अपनी परिपक्वता के बल पर सब कुछ संभालते हुए स्वयं को तथा दूसरों को आश्चर्य में डाल देंगे। आप प्रसन्न रहने के लिए सब कुछ करेंगे। आप स्वयं को केन्द्रित करते हुए, हालात का मूल्यांकन करेंगे। आप तरक्की करने के लिए एक से दूसरे संस्थान का हिस्सा बनेंगे। इस माह आपके साथ नई बातें सामने होंगी। आपको आलोचना से बचना होगा और परिवर्तन को स्वीकारना होगा। इस माह आपको आश्चर्यजनक समाचार प्राप्त होंगे। आप काम के लिए उत्साह और उमंग का अनुभव करेेंगे और जी जान लगा देंगे। काम ही आपको चिंता से दूर करता है। इस माह आपको अच्छी संभावना दिख रही है और पूरी सकारात्मक सोच के साथ आगे की ओर देखेंगे। अपनी समझदारी, कल्पना और ज्ञान के बल पर काम के दौरान तेजी से प्रगति करेंगे।

अगस्‍त

इस माह आप काम के लिए एक अनूठी पहल अपनाएंगे और नतीजे आपके सामने होंगे। आप पुराने चलन के तरीकों से बाहर आकर नए व अनूठे विचार अपनाने वाले हैं, जिसके लिए आप सबके बीच सराहना के पात्र भी बनेंगे। नए काम और विचारों के बीच परिवार के लिए समय निकालना कठिन होगा। इस माह आपका ध्यान धन के मामलों में केन्द्रित होगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास और गौरव में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप किसी स्थान पर अवकाश मनाने के लिए जाना चाहें, साथ ही वहां आपके लिए कुछ रोचक व रोमांचक अवसर हाथ आ जाएं, तो कैसा हो? कुछ ऐसा ही होने वाला है इस माह आपके साथ। आप इन सभी चीजों से खुद को तरों-ताजा और उत्साहित महसूस करेंगे। आप सफलता की राह पर अग्रसर होंगे, पर स्वयं पर इगो को हावी न होने दें। अगर आपने सवयं को ऑफिस की राजनीति से दूर नहीं रखा, तो आप परेशानी में आ जाएंगे। अगर आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते हैं, तो वित्तीय गतिशीलता अनिवार्य है।

सितंबर

इस माह आप भविष्य के लिए योजना बनाते हुए सपने देख रहे हैं। आप अपने घर का नवीनीकरण कर रहे हैं। यहीं से पूरे परिवार के बीच आपसी तालमेल कायम होता है। इसके अलावा आप पैसे कमाने के साथ ही रिलेशनशिप पर भी ध्यान देंगे। आपका आपसी सामंजस्य के साथ सेहत में भी निखार बढ़ेगा। आप अल्पसुविधा प्राप्त और जरूरतमंद लोगों की मदद करके अपने आध्यात्मिक तल में सुधार लाना चाहेंगे। आप दान आदि के अलावा लोगों को इलाज के लिए भी पैसे देंगे। आप विश्रान्ति और जीवंतता के क्षणों का स्वाद ले सकेंगे। इस माह आप ऐसी यात्रा पर होंगे, जिसमें लोग उत्तरों के लिए आपकी ओर निहार रहे हैं। आपको हर काम सोच विचार कर करना होगा। आपके अस्तित्व के हर पहलू में निखार और सुधार होगा। आप घर में सक्रिय होंगे और काम व खेल के दौरान आपसी तालमेल बढ़ेगा। कार्यस्थल व घर में नयापन आएगा और नई रणनीतियों को लागू करेंगे। आप अपने विचारों को मूर्त रूप देते हुए दिखाई देंगे।

अक्‍टूबर

इस माह आपका बहुर्मुखी विकास होगा। आपके लिए भावी योजना बनाना कठिन होगा, क्योंकि आपका साथी भी इन बातों को इसी तरह नहीं देखता। आपको पहले इसका समाधान ढूंढना होगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई नया फिटनेस रूटीन भी चालू कर सकते हैं, जिसे लाभांश मिलेगा। परिवार और संबंधों पर ध्यान केन्द्रित होगा। अपनी ऊर्जा को अलग अलग दिशाओं में न भटकने दें। प्रसन्नता ही आपका लक्ष्य है और आप सही दिशा में जा रहे हैं। आपको काम के दौरान नए अवसर मिलेंगे और आप बिल्कुल अलग जगह की खोज करेंगे। आप नई सूचना का संग्रह करते हुए कई लोगों से मिलेंगे और स्वयं को पेशेवर रूप से चुनौती देंगे। अपने कौशल को निखारते हुए प्रतिभा और विशेषज्ञता का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। रोमांचक व उत्साहपूर्ण स्थानों की यात्रा का योग बन रहा है। आपके मेहमान आपकी प्रसन्नता का कारण होंगे। आप अपने प्रियजन के साथ मधुर क्षण बिताएंगे। आप अपने सपनों को साकार करेंगे और इसी के बल पर माह के अंत में सेलिब्रेशन का तरीका ढूंढेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ पार्टी का मूड भी बन सकता है।

नवंबर

इस माह आप एक विजेता के रूप में लोगों के सामने आएंगे। आपके पास सफलता की सारी सामग्री है और आप जीवन को अद्यतन रखने की योग्यता रखते हैं। इससे केवल आपको उचित चुनाव करने हैं। आप इस माह अपने लिए कुछ रचनात्मक करना चाहेंगे। आपकी व्यक्तिगत शैली सबको पसंद आएगी। किसी नए और अनूठे काम में सफलता मिलेगी। आप कल्पना की ऊंची उड़ान के लिए किसी एक माध्यम से नहीं जुड़े रहेंगे। आपको इस माह कुछ पारिवारिक मामले हल करने होंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनापेक्षित स्रोतों से दबाव आ सकता है। काम के दौरान खरीद-फरोख्त तो बढ़ेगी, पर धन के नकद प्रवाह में कमी आ सकती है। आपको अपनी बुनियादी जरूरतों को एक सीध में लाना होगा। आप अपने खोए हुए आत्मविश्वास को पाने और बेहतर मससूस करने लिए खरीददारी कर सकते हैं। आप कभी परिणामों की परवाह नहीं करते। आप यह कभी नहीं जानना चाहते कि आपके बैंक में कितना पैसा है और ऐसी चीजें भी खरीदते रहते हैं जिनकी जरूरत भले ही न हो, लेकिन वो आपको पसंद हो। आपका लेखन पाठकों द्वारा सराहा जाएगा।

दिसंबर

इस माह कोई खास बहुत स्नेह और उदारता के साथ, चीजों को आपके नजरिए से देख रहा है। कुंठा के क्षण भी आएंगे, पर आप उन्हें भी सहेज लेंगे। कामों को पारंपरिक तरीके से करने की आजादी महसूस होगी। आप प्रक्रिया को नए सिरे से परिभाषित करते हैं और पेशेवर व घरेलू मसलों का हाल करने में आपकी ऐसी परिपक्वता झलकेगी, जो आपने भी पहले कभी नहीं देखी होगी। आपको फैशन, कंप्यूटर्स, शिक्षा या हास्पिटैलिटी के उद्योग में सौदेबाजी करनी होगी। आपके जीवन में एक अद्भुत और करिश्माई व्यक्तित्व का प्रवेश होगा। वह आपको अपने आसपास रहने को मजबूर कर देगा। आप चाहकर भी अपने असली स्वरूप को बचा नहीं सकेंगे। अपने आपको बचाने के लिए आपको थोड़ा विरक्त होना होगा। काम के दौरान आप बुनियादी लोगों, बातों पर ध्यान लगाते हुए, प्रभावशाली रूप से बेहतर उत्पादन करेंगे और ब्रांड की भावनात्मक दशा में सुधार करेंगे। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा और सहकर्मी नाटकीय रूप से नया इतिहास रचेंगे। कई उतार-चढ़ावों के बावजूद आपकी स्थिरता और निरंतरता बनी रहेगी। नए विचारों से ओत-प्रोत होंगे, उनके साथ कुछ समय बिताने के बाद अपने असली रूप में लौट सकेंगे। अवसर तो अनेक हैं, परन्तु उनसे लाभ लेने के लिए उनकी ओर जाना होगा। अपने आहार, कपड़ों की अलमारी और फिटनेस रूटीन पर भी फिर से ध्यान देना उचित होगा। तभी आगे की व्यवस्थाएं भी सुधरेंगी और उम्मीद है कि बहुत अच्छी भी हो जाएंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER