राशिफल 8 अप्रैल 2021 / आज भाग्यशाली रहेंगे सिंह राशि के लोग, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Zoom News : Apr 08, 2021, 07:42 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 8 अप्रैल दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में गुरु के साथ होगा। इस संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण होगा जबकि मीन राशि में बुधादित्य योग बनेगा। वृष राशि में मंगल और राहु के उपस्थित होने से अंगारक योग भी बना रहेगा। ग्रहों के इस संयोग से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कई मामालों में भाग्यशाली रहेगा। आज का राशिफल आपके लिए क्या कहता है आइए देखें…

आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यों के लिए भटकेगा। काफी समय से निजी और घरेलू मसले आपके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। आमदनी बढ़ाने और आय के स्रोत मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कार्य व्यवसाय में समय को आलस्य में खराब न करें क्योंकि आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से खुद का रोजगार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बच्चों के एडमिशन के मामले पर पार्टनर के साथ चर्चा हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशांत हो सकता है। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें क्योंकि भविष्य में इससे धन लाभ हो सकता है। दोपहर बाद किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। जमीन-जायदाद और लेन-देन के मामलों से दूर रहें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संतान के भविष्य के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने के कारण परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध कर सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। आपको अपने घटे हुए कोष को लेकर चिंता हो सकती है। अनाप-शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें। दैनिक कार्य थोड़े विलंब से होंगे लेकिन पूर्ण हो जाएंगे। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे और मित्र व परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। सायंकाल के समय धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। जिस कार्य मे हाथ डालेंगे, उसमे अन्य लोगों की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। ऑफिस के कामकाज और कारोबार में सुधार के लिए आज आपको कई अवसर मिलेंगे लेकिन उनको गवाएं नहीं। किसी से लिया उधार शीघ्र वापस करने का प्रयास करें। भाग्य आपका साथ देगा और पुराने वाद-विवाद से किसी बड़े अधिकारी की मदद से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज के दिन सुख-शांति में वृद्धि होगी। किसी कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट-कचहरी के मामलों से आपको मुक्ति मिलेगी। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। पुराने कार्य मे विलंब होने पर कहासुनी हो सकती है लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सायंकाल के समय संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी, कोई भी कार्य एकदम सिर पर आने पर ही करेंगे, फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा और ऑफिस में किसी टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। वाद-विवाद और बहसबाजी से दूर रहें अन्यथा नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिल सकता है। छात्रों को अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आक्रामक व्यवहार रहने के कारण प्रियजन आपकी चिंता कर सकते हैं। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी संतोष नहीं होगा। अधिक पाने की लालसा परेशानी में डाल सकती है, धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे, अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए आज दिन उपयुक्त है। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश सफल रहेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज लाभ की संभावना दिन के आरंभ से ही रहेंगी। कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चित भी हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। संचार माध्यमों के प्रयोग से कुछ नए संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में व्यावसायिक उपलब्धियां मिल सकती हैं। ऑफिस में कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नजर में रखें, जल ही इसका अच्छा परिणाम निकलने लगेगा। व्यस्तता के बाद भी कार्य व घर में संतुलन बनाए रखेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और भाइयों के सहयोग से पारिवारिक बिजनस में लाभ की स्थितियां बनेंगी। अपने साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के साथ जाएं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर करें। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। किसी महत्वपूर्ण जगह पर मध्यस्थता के लिए बीच में आना सफल हो जाएगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

परिवार में प्रेम तथा उत्साह का वातावरण रहेगा। पिता का मार्गदर्शन आर्थिक उन्नति देगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही अड़चन खत्म होगी और आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं लेकिन नया व्यवसाय आरंभ करने के लिए कुछ दिन और प्रतीक्षा करें। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है, पूरा फायदा उठाएं। सायंकाल के समय धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। लोगों के बीच आपकी छवि में सुधार आएगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिए जोड़-तोड़ करेंगे, इसमें सफलता भी मिलेगी। छात्र गुरुजनों के सहयोग से भविष्य की रणनीति पर कार्य करेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और आपका बोझ भी हल्का होगा। जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी और रिश्तों में मजबूती भी आएगी। सायंकाल के समय किसी कार्य के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

काफी समय बाद आज आप राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सेहत में धीरे-धीरे सुधार आएगा लेकिन परिवार के सदस्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत नजर आएगी और आप अपने काम को समय से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस के साथ किसी बात को लेकर मीटिंग हो सकती है, जहां आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा। मित्रों के साथ कपड़ों या फिर अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करेंगे। सायंकाल का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER