मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
शुक्रवार से चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें बढ़ गई हैं, जिनमें दिल्ली में तो रेट पेट्रोल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. वहीं, कोलकात में 3.29 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद जहां दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर का हो गया है. वहीं, कोलकाता में वह बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, पेट्रोल चेन्नई में 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये में मिल रहा है.
इसके इतर अगर डीजल की कीमतों की बात करें तो उसमें भी पेट्रोल की तरह दिल्ली में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में जिस डीजल के दाम पहले 87.67 रुपये प्रति लीटर थे. वह अब बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमतें 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. मुंबई में डीजल ठीक कोलकात की तरह 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है. यहां पर इसका लेटेस्ट रेट बढ़ोतरी के बाद 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 95.25 रुपये में मिल रहा है.
