नई दिल्ली / अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास समुद्री लुटेरों ने 20 भारतीयों को अगवा किया

अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास समुद्री लुटेरों ने एक वाणिज्यिक जहाज पर सवार 20 भारतीयों को अगवा कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हम 15 दिसंबर को अफ्रीका के पश्चिमी तट पर गहरे समुद्र में जहाज एमटी ड्यूक चालक दल के 20 सदस्यों के अपहरण से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस साल यह ऐसी तीसरी घटना है।

नई दिल्ली | अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास समुद्री लुटेरों ने एक वाणिज्यिक जहाज पर सवार 20 भारतीयों को अगवा कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हम 15 दिसंबर को अफ्रीका के पश्चिमी तट पर गहरे समुद्र में जहाज एमटी ड्यूक चालक दल के 20 सदस्यों (जैसा कि शिपिंग एजेंसी ने सूचना दी है) के अपहरण से चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस साल यह ऐसी तीसरी घटना है। कुमार ने कहा, आबूजा स्थित हमारे मिशन ने यह विषय नाइजीरियाई अधिकारियों और पड़ोसी देशों के अधिकारियों के समक्ष उठाया है।