महाराष्ट्र / पुलिसकर्मी ने किया बंदूक की नोक पर महिला से बलात्कार, पीड़िता ने लगाई फांसी

Zoom News : Mar 04, 2021, 03:05 PM
उस्मानाबाद: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद शहर से बलात्कार (गन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी महिला रेप) की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरअसल, एक विवाहिता ने शोर मचाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि बंदूक की नोंक पर एक पुलिसकर्मी ने महिला के साथ बलात्कार किया। बता दें कि महिला के आत्महत्या करने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि बंदूक की नोंक पर पुलिसकर्मी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जिसके चलते उसने खुद को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। माना जाता है कि महिला ने आत्महत्या करने से पहले यह सुसाइड नोट लिखा होगा।

जान लें कि पीड़ित महिला से बलात्कार का आरोपी पुलिसकर्मी हरिभाऊ कोलेकर है। हरिभाऊ महाराष्ट्र पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

गौरतलब है कि एक पुलिसकर्मी की वजह से एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उस्मानाबाद पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल हरिभाऊ कोलेकर को हिरासत में ले लिया है। इस समय आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

बलात्कार के बाद महिला ने की आत्महत्या

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस्मानाबाद के हनुमान चौक इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीम महिला के आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER