मनोरंजन / पॉर्न केस में राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका हुई खारिज, वकील ने कहा- क्या वह आतंकवादी हैं?

Zoom News : Jul 28, 2021, 05:59 PM
मुंबई: पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को राज कुंद्रा और रेयान थोर्प की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इससे पहले मंगलवार को भी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि वह इस पूरे मामले में मुख्य साजिशकर्ता मालूम पड़ते हैं। उनके अलावा 10 अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी। 

इससे पहले राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत 23 जुलाई को खत्म हुई थी जिसे कोर्ट ने बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया था। 

फरवरी में दर्ज हुआ था केस

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस ने इसी साल चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पुलिस को तब राज कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिले थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER