महिला हॉकी / राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए सिरोही में तैयार हो रही प्रदेश की टीम

Zoom News : Jan 25, 2020, 07:37 PM

सिरोही । राजस्थान हॉकी के तत्वावधान में शहर के सेंटपॉल स्कूल परिसर में राष्ट्रीय महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता को लेकर 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 18 खिलाड़ी भाग ले रही है। प्रशिक्षण में भाग ले रही खिलाड़ी आगामी 30 जनवरी से केरल के कोल्लम में आयोजित होने वाली दसवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान टीम को सिरोही में अंतिम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर माह में टीम की खिलाड़ियों को जयपुर में 5 दिन प्रशिक्षण दिया गया था।
शारीरिक शिक्षक एवं हॉकी कोच रंजी स्मिथ ने बताया कि सिरोही में आयोजित प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को सवेरे 6 बजे से 8.30 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिरोही में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण चलेगा। शिविर में 18 खिलाड़ी भाग ले रही है, जिसमें से 11 खिलाड़ी टीम में रहेगी और 7 खिलाड़ी रिजर्व रहेंगी। रिजर्व खिलाडिय़ों में 1 गोल कीपर और 6 अन्य खिलाड़ी शामिल है।

सिरोही के सेंटपॉल स्कूल में चल रहे 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही 18 हॉकी खिलाड़ी, 30 जनवरी से केरल के कोल्लम में आयोजित होगी 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला प्रतियोगिता
सिरोही में चल रहे हॉकी प्रशिक्षण में राजस्थान के प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले रहे है, जो पूर्व में भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिरोही जिले के डोडुआ गांव निवासी आशा कुमारी व मंडवारिया के देलदर गांव की विनोद देवड़ा राजस्थान टीम में प्रतिनिधित्व कर रही है। दोनों ही खिलाड़ी पूर्व में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। प्रशिक्षण समापन के बाद शनिवार को टीम कोच रंजी स्मिथ के साथ केरल के कोल्लम के लिए रवाना होगी।

 आशा कुमारी : साईफाई उत्तर प्रदेश में 5वी सीनियर नेशनल हॉकी चैँपियनशिप 2015, बैंगलुरु में छठी सीनियर नेशनल हॉकी चैँपियनशिप 2016 में खेली।

 
गीता कुमारी : बैंगलुरु, रोहतांक, रांची और हिसार में सीनियर नेशनल खेल चुकी है। अब और राजस्थान की टीम से नेशनल खेलेगी।

 
विनोद देवड़ा: साईफाई उत्तर प्रदेश में 5वी सीनियर नेशनल हॉकी चैँपियनशिप 2015, बैंगलुरु में छठी सीनियर नेशनल हॉकी चैँपियनशिप 2016 में खेली।

 
काजल कुमारी: रांची में सब जूनियर नेशनल, भोपाल और केरल में जूनियर नेशनल, रांची और हिसार में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है।

 
किरण कुमारी: रांची, छत्तीसगढ़ व मुंबई में सब जूनियर नेशनल, भोपाल, रांची व मैसूर में जूनियर नेशनल तथा रोहतांक, रांची और हिसार में सीनियर नेशनल खेली।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER