बॉलीवुड / रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स को अपनी स्टाइल में पहनना सिखाया चश्मा: देखे वीडियो

AMAR UJALA : Mar 24, 2020, 02:55 PM
Man Vs Wild: डिस्कवरी चैनल के मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। ये शो 23 मार्च को टेलीकास्ट हुआ और भारतीय दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। रजनीकांत ने एडवेंचर के अलावा शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ हंसी-मजाक भी किया। रजनीकांत ने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया। 

ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाते हुए रजनीकांत का वीडियो सामने आया है। इसमें रजनी अपने स्टाइल में चश्मा पहनते हैं। इसके बाद वो ग्रिल्स से करने के लिए कहते हैं। ग्रिल्स बोलते हैं, ये आपने कैसे किया और वो दो-चार बार करने के बाद भी स्टाइल नहीं सीख पाते। इसके बाद ग्रिल्स कहते हैं कि इसीलिए आप मूवी स्टार हो। 

एक और वीडियो में ग्रिल्स, रजनीकांत के जूते के फीते बांधते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ग्रिल्स पूछते हैं कि आपकी उम्र कितनी है। तब रजनी कहते हैं कि मैं 70 साल का हूं। ये सुन ग्रिल्स हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि आप कितने फिट हैं और दुनिया के लिए एक इंसपिरेशन हैं। ग्रिल्स की बात सुन रजनीकांत हंस पड़ते हैं। 

रजनीकांत और ग्रिल्स की बातचीत के ये वीडियो बहुत पसंद किए जा रहे हैं। बता दें कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक में इस शूटिंग को पूरा किया था। रजनीकांत की बात करें तो उन्होंने लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। इस उम्र में भी वो 30-35 साल के हीरो का रोल निभाते हैं। 

रजनीकांत को इंडस्ट्री में काम करते हुए 43 साल हो गए हैं। उन्होंने अभी तक 165 फिल्मों में काम किया है। इस शो में रजनीकांत ने अपने करियर के बारे में बताया। इसके साथ ही कमल हासन और आर माधवन जैसे स्टार्स ने उनके लिए मैसेज भी भेजे। रजनी ने शो पर भारत के गांव में पानी की कमी और बीमारियों के बारे में बात की।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER