बॉलीवुड / रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर राखी सावंत का मजेदार रिएक्शन

Zoom News : Jul 22, 2022, 07:05 PM
बॉलीवुड | रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। रणवीर पहले भी न्यूड फोटोशूट करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत आसान है। वह एक हजार लोगों के सामने भी न्यूड हो सकते हैं। बस सामने वाले लोग असहज हो जाते हैं। जब से रणवीर की तस्वीरें सामने आई हैं हर तरफ उनकी ही चर्चा है। शुक्रवार को राखी सावंत पपराजी के सामने आईं। उनसे रणवीर की न्यूड तस्वीरों को लेकर सवाल पूछा गया तो राखी ने उतने ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

रणवीर पर क्या बोलीं राखी

राखी के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल भी थे। राखी कहती हैं, ‘मुझे कहीं से भी वो न्यूड नहीं लगा। तुम्हारी आंखें ऐसी हो गई हैं। मेरे दोस्त रणवीर के लिए कोई कुछ नहीं कहेगा। यहां तक कि आदिल भी कुछ नहीं कहेगा।‘ आगे राखी ने कहा, ‘फोटो के पीछे एक स्टोरी है जो रणवीर नहीं बता सकते लेकिन रणवीर की दोस्त बताएगी।‘ यहां राखी खुद की तरफ इशारा करती हैं।

राखी की कहानी

वह कहती हैं, ‘इतनी गर्मी हो रही है लंदन, अमेरिका, दुबई में। अभी यहां भी इतनी गर्मी है। अगला बंदा क्या करेगा। एसी काम नहीं कर रहा था। वो बस कपड़े निकालकर नहाने गया था। दो बंदर आकर उसके कपड़े उठाकर भाग गए। रणवीर इसमें क्या करेगा दोस्तों। वह नीचे बैठ गया, फिर लेट गया कि चलो भाई शूट कर लो।‘ राखी के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER