Bollywood / RC15 के लिए राम चरण का मेकओवर, इंटेस लुक में देख फैन्स हुए एक्साइटेड

Zoom News : Jul 02, 2022, 10:54 PM
Bollywood | ‘आरआरआर‘ की जबरदस्त सफलता के बाद राम चरण अपनी अगली फिल्म ‘आरसी 15‘ (RC 15) की शूटिंग में जुट गए हैं। इंटरनेट सेंसेशन बन गए राम चरण ने फिल्म के लिए अलग लुक अपनाया। उनका हेयर स्टाइल बदला गया है। सामने आई तस्वीर और वीडियो में राम चरण इंटेंस लुक में दिखे हैं। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने एक्टर का मेकओवर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी एक झलक दिखाई है। फैन्स राम चरण की तस्वीर और वीडियो देख एक्साइटेड हो गए हैं जिसमें वह बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

राम चरण के फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

सामने आई तस्वीर में राम चरण का आधा चेहरा ही दिख रहा है लेकिन फैन्स के लिए इतनी झलक ही काफी है। आलिम हकीम द्वारा साझा की गई तस्वीर को राम चरण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- आलिम हकीम अपने  काम में जादूगर हैं। #RC15.

यूजर्स ने की तारीफ

राम चरण का कैप्शन देख साफ हो जाता है कि यह उनकी अगल फिल्म आरसी 15 के लिए  है। एक फैन ने कमेंट किया, दुनिया का सबसे हॉटेस्ट आदमी। एक ने कहा, ग्लोबल स्टार। एक यूजर लिखते हैं, माई मेगा स्टार। एक अन्य ने लिखा, राम सर का नया लुक गजब है।

पैन इंडिया फिल्म कब होगी रिलीज

आरसी  15 का निर्देशन शंकर रहे हैं। फिल्म मं कियारा आडवाणी लीडिंग लेडी के रूप में हैं। कियारा के जन्मदिन के मौके पर इस पैन इडिया फिल्म की विशेष घोषणा की गई। आरसी 15 को हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं मे रिलीज किया जाएगा। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER