बॉलीवुड / रणबीर-आलिया की शादी से पहले वायरल हुआ बर्तन वाले का वीडियो, यूजर्स बोले- ‘ये तो हमारी तरह हैं’

Zoom News : Apr 11, 2022, 09:51 PM
बॉलीवुड | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार उनके परिवार के लोग ही नहीं बल्कि फैन्स भी कर रहे थे। सेरेमनी से जुड़ी अभी तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रणबीर और आलिया की शादी की रस्में आरके स्टूडियो में होंगी जहां उनके परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल रहेंगे। उनके घर के बाहर की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पपराजी उनसे जुड़ी हर छोटी-छोटी चीजों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बर्तन वाले को जाते हुए देखा जा सकता है।

बर्तन वाले का वीडियो वायरल

वीडियो में एक ट्रक में बड़े-बड़े बर्तन रखे हुए हैं। ट्रक के पीछे बर्तनों के बीच एक शख्स बैठा हुआ है। वहां मौजूद पपराजी बर्तन वाले का वीडियो बना लेते हैं। हालांकि यह देखकर शख्स ट्रक के पीछे का शटर गिराने की कोशिश करता है। तभी एक अन्य शख्स शटर को गिरा देता है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किय है।

यूजर्स के कमेंट्स

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने मजेदार बातें लिखी हैं। एक ने कहा, ‘बेचारे को अंदर बंद कर दिया।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘ये तो हमारे जैसे हैं।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘बर्तन वाला फेमस हो गया।‘ एक अन्य ने कहा, ‘ये लोग का दावत खाना अपने जैसा ही है रे।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘खाना पकाने की हांडी वही है जो अपून आम लोगों का होता है।‘

घर की सजावट

इससे पहले आरके स्टूडियो के बाहर का एक वीडियो सामने आया था जहां लाइट्स से खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। इसके अलावा रणबीर कपूर के अंडर कंस्ट्रक्शन घर के बाहर भी लाइट्स लगाई गई थीं।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER