बॉलीवुड / आयुष्मान खुराना संग रणवीर सिंह ने जमकर किया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह कई मायनों में खास रहा। इस बार दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया। समारोह में वरुण धवन अपने आइडल गोविंदा के पैर छूते नज़र आए। इसके अलावा भी कई खास चीज़ें इस अवॉर्ड नाइट में देखने को मिलीं। अब इस समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस दौर के दो जगमगाते सितारे विकी कौशल और आयुष्मान खुराना रेड कार्पेट पर भांगड़ा करते नज़र आ रहे हैं।

बॉलीवुड डेस्क | 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह कई मायनों में खास रहा। इस बार दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया। समारोह में वरुण धवन अपने आइडल गोविंदा के पैर छूते नज़र आए। इसके अलावा भी कई खास चीज़ें इस अवॉर्ड नाइट में देखने को मिलीं।

अब इस समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस दौर के दो जगमगाते सितारे विकी कौशल और आयुष्मान खुराना रेड कार्पेट पर भांगड़ा करते नज़र आ रहे हैं। कई ढोल बजाने वाले आस पास दिखाई दे रहे हैं और रणवीर - आयुष्मान जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिए तो पहले से ही काफी मशहूर हैं। ऐसे में जब उन्हें पंजाबी संगीत मिला, तो वो भांगड़ा करने से नहीं चूके। आयुष्मान इस अंदाज़ में कम ही देखे जाते हैं। हालांकि रणवीर को देख वो भी खुद को नहीं रोक पाएं।

आपको बता दें कि 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह इस बार असम के गुवाहाटी शहर में हुआ। इस बार अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू, अनन्या पांडे, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, विकी कौशल, करण जौहर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। खास बात ये रही की ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गली बॉय' ने 13 अवॉर्ड अपने नाम किए और एक रिकॉर्ड कायम कर लिया।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER