TV / रीम शेख और अर्जुन बिजलानी का सॉन्ग 'इश्क तन्हा' हुआ रिलीज़

Zoom News : Sep 18, 2020, 08:46 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  टेलीविजन एक्ट्रेस रीम शेख और एक्टर अर्जुन बिजली का सॉन्ग 'इश्क तन्हा' आज रिलीज़ हो गया है। इस गाने में पहली बार दोनों एकसाथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। 

 

रीम शेख ने गाने के रिलीज़ होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने अपनी और अर्जुन की एक रोमांटिक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया कि गाना रिलीज़ हो गया है। 

 

गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हर्टब्रोकेन गाने को सिद्धार्थ अमित ने गाया है। लिरिक्स और म्यूजिक भी सिद्धार्थ ने ही लिखें और कंपोज किए हैं। गाने को डायरेक्शन रितिका बजाज ने किया है। 

 

गाने की कहानी में दिखाया गया है कि रीम अपने लवर अर्जुन को छोड़कर चली जाती है और अर्जुन उनके साथ बिताएंगे पलों को याद करते हैं। अलग होने के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे को भूल नहीं पा रहे हैं। 

 

इस खूबसूरत और इमोशनल कर देने वाले गाने को आप इंडी म्यूजिक लेबल के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 

 

चेक आउट द सॉन्ग

https://youtu.be/i4EpHNebBeU


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER