Bollywood / मीडिया पर भड़की रिया चक्रवर्ती, दी हाथ से धमकी

मीडिया से परेशान होकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आया गुस्सा और उन्होंने सबसे सामने मीडियाकर्मियों को हाथ के इशारे से दी धमकी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें रिया मीडियाकर्मियों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल वायरल वीडियो में रिया अपने कार की खिड़की से पापाराजी को कोहनी दिखाते हुए नजर आ रही हैं, जब उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की जा रही थी।

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | मीडिया से परेशान होकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आया गुस्सा और उन्होंने सबसे सामने मीडियाकर्मियों को हाथ के इशारे से दी धमकी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें रिया मीडियाकर्मियों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल वायरल वीडियो में रिया अपने कार की खिड़की से पापाराजी को कोहनी दिखाते हुए नजर आ रही हैं, जब उनकी तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश की जा रही थी।

यह मामला आज सुबह का है, जहां रिया दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में सीबीआई पूछताछ के लिए जा रही थी। 6 अगस्त को मामला सीबीआई के हाथ में जाने के बाद रिया पहली बार पूछताछ के लिए जा रही थी।

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी सीबीआई के साथ मामले में कई एंगल से जांच कर रहे हैं।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER