Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के घर वालों के लिए मेकर्स, नॉमिनेशन के टास्क में फिर एक बार जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए. इस टास्क के तहत एक कमरे में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को आपस में दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का टास्क दिया गया. इस टास्क में नील और ऐश्वर्या ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को नॉमिनेट किया और विक्की-अंकिता ने नील-ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया. लेकिन अंकिता लोखंडे को सबसे बड़ा धक्का तब लगा,जब ‘दीदी दीदी’ करते हुए उनके पीठ पीछे घूमने वाली ईशा ने उन्हें नॉमिनेट किया.
ईशा का कहना था कि अंकिता बातें दिल में रखती हैं और इस वजह से उनका रवैया उन्हें पसंद नहीं आता. ईशा की बात सुनकर बिग बॉस ने अंकिता से पूछा कि उन्हें ईशा के इस जवाब के बाद क्या कहना है? अंकिता ने बिग बॉस के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने हमेशा से ईशा को सबसे आगे रखा था और इस शो में मैंने कई बार बोला है कि वो मेरी प्रायोरिटी रहेगी, लेकिन आज उन्होंने मुझे इस तरह से धोखा दिया है, मुझे न तो ईशा से उम्मीद थी और न ही नील से.
#BiggBoss17 : Nominated contestants for the fourth week are -#MannaraChopra, 👰#NavidSole, 💂#AishwaryaSharma, 🧞#NeilBhatt, 🧑⚕️#AnkitaLokhande, 💆#AnuragDobhal, 🧑🚀#SunnyArya , 🥷#ArunMashettey & 🧑⚖️#SamarthJurel 🧑🎄
— BiggBoss 24x7 (@BB24x7_) November 6, 2023
Who Do You Think Will Get Evicted This Week? pic.twitter.com/prpbinsKoO
नौ कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
टीम दम से, यूके राइडर 07 अनुराग, तहलका भाई, अरुण महाशेट्टी और समर्थ जुरेल को नॉमिनेट किया गया, तो टीम दिमाग को बिग बॉस ने ये चैलेंज दिया था कि अगर वो इस बात का सही अनुमान लगाते हैं कि दिल और दम के टीम ने कौनसे कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया है, तो वो सभी सुरक्षित हो जाएंगे और गलत जवाब देने पर उनकी टीम से दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट होना पड़ेगा. टीम दम ने गलत जवाब दिया और इस वजह से उनकी टीम से नावेद और मन्नारा चोपड़ा को नॉमिनेट किया गया. यानी इस हफ्ते बिग बॉस 17 के घर से मन्नारा चोपड़ा, नवीद, अनुराग, तहलका भाई, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे ये 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं.
