IPL 2022 / सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 53 रन दूर गायकवाड़, बनाएंगे सबसे तेज 1000 रन

Zoom News : Apr 21, 2022, 05:55 PM
IPL 2022 | IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस लगातार 6 हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियन्स की टीम गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का भी आईपीएल 2022 में सफर मुंबई की तरह ही रहा है। टीम शुरुआती 6 मैचों में सिर्फ 1 में जीत हासिल कर सकी है।

पिछले मैच में सीएसके को गुजरात टाइटन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में वापस आ गए हैं। गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली थी। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गायकवाड़ के पास पूर्व एमआई स्टार और भारत के महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका है।

गायकवाड़ ने आईपीएल में 28 पारियों में 947 रन बनाए हैं और अपने आईपीएल करियर में 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने से केवल 53 रन दूर हैं। अगर वह आज मैच में या अगले मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल करते हैं तो युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज लीग के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाला खिलाड़ी बन जाएगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER