Bollywood / सलमान खान ने रिलीज किया अंतिम का बर्थडे सॉन्ग, लोग बोले- ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर...

Zoom News : Nov 01, 2021, 09:21 PM
Bollywood | सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' की रिलीज के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। इस बीच मेकर्स इसके गाने रिलीज कर रहे हैं। आज यानी 1 नवंबर को सलमान खान फिल्म्स ने एक गाना रिलीज किया है। लोग इस गाने को ऐश्वर्या राय के बर्थडे से कनेक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे शाहरुख खान के बर्थडे (2 नवंबर) से भी जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल गाना बर्थडे सॉन्ग है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर इसको शेयर किया है। इसमें उनके बहनोई आयुष शर्मा डांस करते दिख रहे हैं।

आज है ऐश्वर्या का बर्थडे

सलमान खान की फिल्म अंतिम 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की झलकियां और गानें उनके फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। मूवी का एक गाना 1 नवंबर को रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल  हैं 'भाई का बर्थडे'। यह इत्तेफाक ही है कि आज ऐश्वर्या राय का बर्थडे है। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स कर रहे हैं कि ऐश्वर्या के बर्थडे पर सलमान खान प्रोडक्शन हाउस ने ये गाना रिलीज किया।

आयुष शर्मा ने किया डांस

वैसे भाई लोग सलान खान को बुलाते हैं लेकिन फिल्म में आयुष किसी मिनिस्टर का बर्थडे मनाते दिख रहे हैं। वीडियो में आयुष मिनिस्टर को बर्थडे पार्टी में लाते दिख रहे हैं। फिर वह उन्हें केक काटने के लिए तलवार पकड़वाते हैं। आयुष शर्मा जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। लोग 'भाई का बड्डे' चिल्लाते नजर आ रहे हैं। फिल्म अंतिम को महेश मांजरेकर ने डायरेक्शन दिया है। इस गाने की लिरिक्स नितिन राइकवार ने लिखी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER