Bollywood | सलमान खान पहली बार पर्दे पर किसी हीरोइन को किस करते दिखे हैं। ये देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। उनकी फिल्म राधे का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है और इसमें अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ उनका एक किसिंग सीन है जो सुर्खियों में हैं।
राधे के ट्रेलर में वो सब कुछ है जो उनके फैंस उनसे उम्मीद करते हैं। इसमें मारधाड़ है, रोमांस है, हिट डायलॉग्स हैं। लेकिन किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि इसमें सलमान खान का किसिंग सीन भी होगा। ये सीन देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं।
आपको बताते हैं कि ट्विटर पर ट्रेलर देखकर क्या प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं-
Itni khushi muje aaj tak bhi hui finally kiss is here 🔥#RadheTrailer #Radhe #SalmanKhan #Dishapatani pic.twitter.com/uu9fjcZkli
— Being ABD (@being_Sk_alia) April 22, 2021
उनके एक फैन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- इतनी खुशी मुझे आज तक कभी नहीं हुई।
आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर में पहली बार सलमान किस करते दिखे हैं। कुछ लोगों को तो ये देखने के बाद भी यकीन नहीं हो पा रहा।
ट्रेलर की बात करें तो इसमें सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इसमें वो अपने शहर के अपराध को खत्म करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म में सलमान राधे के किरदार में हैं जो 97 एनकाउंटर्स कर चुका हैं। इसमें जैकी श्रॉफ की बहन के किरदार में दिशा हैं जो राधे से प्यार करती हैं।
