देश / भाजपा नेता ने कहा कि हम मैं राहुल गांधी को राहुल लाहौरी के नाम से संबोधित करूंगा, जानिए क्यों

Zoom News : Oct 18, 2020, 03:54 PM
नई दिल्ली | भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी कशमकश जारी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा पाकिस्तान के लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में केंद्र सरकार की आलोचना पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशी थरूर ने भारत का मज़ाक बनाया है, भारत को बहुत ही खराब छवी दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं कहीं फेल हो रही है। भारत की मीडिया पोल के जरिए दिखा रही है कि जनता-जर्नादन मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को नीचा दिखा रहे हैं, खासकर पाकिस्तान में, ऐसा लगता है कि राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हैं। पात्रा ने कहा भारत से शशि थरूर इमरान खान की रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां पर अनुच्छेद 370 फिर से आ जाए जो इमरान खान चाहते हैं, वही पी. चिदंबरम कह रहे हैं। ये क्या हो रहा है?।

यही नहीं भाजपा नेता ने कहा कि हम मैं राहुल गांधी को राहुल लाहौरी के नाम से संबोधित करूंगा। थरूर पाकिस्तान में उनके लिए पहली रैली भी कर चुके हैं। पात्रा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जल्द ही पाकिस्तान राष्ट्रीय कांग्रेस बन जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के समर्थक को टिकट देते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि यह क्यों जरूरी है? आप लाहौर में भारत के बारे में क्यों रोएंगे। हमें कोई संदेह नहीं है कि राहुल गांधी भारत से नफरत करते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि कोविड को लेकिर पूरा विश्व देख रहा कि हिंदुस्तान को मोदी जी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा, समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे भी छठ पूजा तक चलता रहेगा। 150 देशों को हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। इन सभी के बावजूद इस प्रकार का स्टेटमेंट देना कि भारत सरकार फेल हो गई है वह भी लाहौर में शर्मनाक है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER