Science / बर्फ खोदकर वैज्ञानिकों ने खोज निकाली 'दूसरी दुनिया'..

Zoom News : Jun 10, 2022, 08:52 PM
अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे दबी की एक 'नई दुनिया' मिली है। यह वहां के बर्फीले सतह से बस 500 मीटर नीचे है। दरअसल, बर्फ से ढके अंटार्कटिका में वैज्ञानिकों ने एक विशाल महल जैसा गुफा खोज निकाला है। जो जलीय जीवन से भरपूर है। अंटार्कटिका में न्यूजीलैंड से रिसर्चर्स की एक टीम गई थी। यहां उन्हें National Institute of Water and Atmospherics (Niwa) और Geological and Nuclear Sciences के हिस्से के तौर पर भेजा गया था। वहां क्लाइमेट चेंज की वजह से पिघलती बर्फ में इस नदी के रोल के बारे में पता लगाने को कहा गया था।

इस नई दुनिया में Amphipods सहित कई तरह के जीव मौजूद दिखे। यह lobsters, crabs, और mites फैमली के जानवर हैं। जब वे लोग बर्फीले सतह के नीचे ड्रिल करते हुए नदी के पास पहुंचे तो उनके कैमरे में छोटे-छोटे Amphipods दिखे।

Niwa के क्रेग स्टीवंस ने कहा- थोड़ी देर के लिए हमें लगा कि कैमरा खराब हो गया है, लेकिन जब फोकस ठीक हुआ तो हमने आर्थ्रोपोड्स की झुंड को नोटिस किया। हमलोगों ने अंटार्कटिका के दूसरे हिस्सों में भी एक्सपेरिमेंट किया था, लेकिन इस बार हमें बहुत सरप्राइज मिले।

क्रेग ने आगे कहा- हम इतने एक्साइटेड इसलिए हैं क्योंकि हमारे इक्विपमेंट्स के आस-पास उन्हें तैरता देखना यह जाहिर करता है कि वहां साफतौर पर एक इंपॉर्टेंट इकोसिस्टम है।

इस नदी को पहली बार प्रोजेक्ट के लीड साइंटिस्ट, Te Herenga Waka Victoria University of Wellington के हू होर्गन ने खोजा था। तब वह बर्फीली सतह के सैटेलाइट इमेज पर स्टडी कर रहे थे। 

होर्गन ने तब कहा था कि वैज्ञानिकों को अंटार्कटिका के बर्फ के नीचे छुपे झीलों और नदियों के बारे में पहले से ही पता था। लेकिन कभी इनका डायरेक्ट सर्वे नहीं हुआ था। उन्होंने कहा- इस नदी की खोज उस रहस्यमय दुनिया में पहला कदम है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER